नगर में बनेगा स्वच्छ व सुंदर मॉडल वार्ड
जिला प्रशासन ने नगर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए नई पहल की है। इसके लिए जिलाधिकारी अर¨वद मलप्पा बंगारी द्वारा विशेष रुचि लेकर स्वच्छ व सुंदर नगर बनाने के लिए नागरिकों को जागरूक करने के साथ ही डोर-टू-डोर जाकर कूड़ा उठाने के साथ ही एक मॉडल वार्ड बनाने की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। इस वार्ड में अभियान चलाकर साफ-सफाई के साथ ही सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
जागरण संवाददाता, जौनपुर : जिला प्रशासन ने नगर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए नई पहल की है। इसके लिए जिलाधिकारी अर¨वद मलप्पा बंगारी द्वारा विशेष रुचि लेकर स्वच्छ व सुंदर नगर बनाने के लिए नागरिकों को जागरूक करने के साथ ही डोर-टू-डोर जाकर कूड़ा उठाने के साथ ही एक मॉडल वार्ड बनाने की तैयारी जोर-शोर से की जा रही है। इस वार्ड में अभियान चलाकर साफ-सफाई के साथ ही सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।
डीएम अर¨वद मलप्पा बंगारी ने नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वह नगर के किसी एक वार्ड को मॉडल बनाए। इसके लिए वहां के नागरिकों से बातचीत कर सफाई का उपाय निकाले। जैसे डोर-टू-डोर कूड़ा कब और कितने बजे उठाया जाए। इस प्रयोग के लिए कितने आदमी लगाए जाएं कि लोग सड़क का कचरा न फेंके। जनता कर्मियों का किस प्रकार सहयोग करेगी। इसमें गीले कचरे का कंपोस्ट खाद बनाकर प्रयोग किया जाएगा तो सूखे कूड़े को सालिडवेस्ट मैनेजमेंट प्लांट कुल्हनामऊ में ले जाकर उसका ईट व अन्य उपकरण बनाया जाएगा। प्रयोग सफल होने पर इसको नगर के अन्य वार्डो में भी लागू किया जाएगा। इसके पूर्व भी नगर पालिका द्वारा कुछ वार्डो जैसे ख्वाजगी टोला के कुछ घरों को डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने के रूप में प्रयोग किया गया। चौराहों पर भी की जाएगी स्वच्छता नगर पालिका की तरफ से चौराहों पर भी स्वच्छता के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए नगर पालिका कर्मियों की मदद से कूड़े-कचरों को कुल्हनामऊ स्थित प्लांट पर गिरवाया जा रहा है। नगर की गलियों को साफ-सुथरा रखने के लिए एक वार्ड को प्रयोग के तौर पर लेने की तैयारी है। पालिका कर्मियों से वहां के नागरिकों से संवाद स्थापित करने को कहा गया है। प्रयोग सफल रहा तो इसे अन्य वार्डो में लागू किया जाएगा। वार्ड की तलाश जारी है जल्द ही इसपर अमल हो जाएगा।
अर¨वद मलप्पा बंगारी-जिलाधिकारी