बच्चों ने रामलीला का मंचन कर दर्शकों का मनमोहा
जागरण संवाददाता नौपेड़वा (जौनपुर) बक्शा विकास खंड के तेलीतारा चुरावनपुर गांव में गुरुवा
जागरण संवाददाता, नौपेड़वा (जौनपुर): बक्शा विकास खंड के तेलीतारा चुरावनपुर गांव में गुरुवार की शाम बाल कलाकारों ने रामलीला का मंचन कर दर्शकों का मन मोह लिया। लव व कुश सहित अन्य पात्रों का बेहतर अभिनय करने वाले बाल कलाकारों को सम्मानित किया गया।
लव-कुश कांड के मंचन के दौरान अयोध्या के राजा राम द्वारा अश्वमेघ यज्ञ करने का निर्णय लिया गया। अश्वमेघ यज्ञ का घोड़ा भ्रमण करते हुए वाल्मीकि के आश्रम में पहुंचा। जहां लव-कुश द्वारा उसे पकड़ा गया। सैनिकों द्वारा घोड़ा न छोड़े जाने पर बारी-बारी से भरत, लक्ष्मण, शत्रुघ्न व हनुमान सहित सभी वीर सैनिक पराजित हो जाते हैं। राजा राम के पहुंचने पर भी लव-कुश द्वारा घोड़ा न छोड़े जाने पर युद्ध शुरू होने से पहले महर्षि वाल्मीकि सीताजी को लेकर पहुंच जाते हैं, जहां प्रभु राम को जानकारी होती है कि दोनों प्रतापी बालक सीता के पुत्र हैं। इस दौरान मौजूद दर्शकों ने बच्चों के इस अभिनय की भूरि-भूरि प्रशंसा की। रामलीला मंचन में राम का अभिनय आस्था मिश्रा, सीता खुशी मिश्रा, भरत प्रांजल, लक्ष्मण हरिओम, शत्रुघ्न सुंदरम, वाल्मीकि साहिल शर्मा, हनुमान आदर्श गौड़, लव गुनगुन व कुश का अभिनय अमन ने किया। आयोजक श्री द्वारिकाधीश लोक संस्कृति संस्थान द्वारा बेहतरीन कलाकारों के साथ सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। निर्देशक प्रियषा कौमुदी मिश्रा तथा साज-सज्जा व स्टेज स्वस्तिका मिश्रा ने किया। पटकथा लेखक डा. अरविद मिश्र ने लोगों के प्रति आभार जताया।