सर्प दंश से बालक की मौत
क्षेत्र के मछलीशहर के बामी गांव में पशुशाला में उपली हटाने के दौरान सर्प के डसने से बालक की मौत हो गई। गुरुवार की दोपहर ओम उपाध्याय अपने पशुशाला से उपली हटा रहा था। इसी दौरान उसके पैर से एक सर्प दब गया।
By JagranEdited By: Published: Thu, 27 Jan 2022 08:03 PM (IST)Updated: Thu, 27 Jan 2022 08:03 PM (IST)
जासं, मीरगंज (जौनपुर) : क्षेत्र के मछलीशहर के बामी गांव में पशुशाला में उपली हटाने के दौरान सर्प के डसने से बालक की मौत हो गई। गुरुवार की दोपहर ओम उपाध्याय अपने पशुशाला से उपली हटा रहा था। इसी दौरान उसके पैर से एक सर्प दब गया। स्वजन आनन-फानन में उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक कंपोजिट विद्यालय बामी में कक्षा पांच का छात्र था और दो भाई बहनों में सबसे बड़ा था। मृतक के पिता चंद्रकांत उपाध्याय की दोनों किडनी खराब है। मौत की खबर मिलते ही स्वजन में कोहराम मच गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें