विषैले जंतु के काटने से बालक की मौत
बारी गांव में शुक्रवार की दोपहर किसी विषैले जंतु के काटने से मासूम की मौत हो गई। गांव न िनिवासी सिकंदर का पुत्र अनुराग (6) अन्य बालकों के साथ घर के बाहर गिल्ली-डंडा खेल रहा था।
By JagranEdited By: Published: Fri, 27 Mar 2020 04:50 PM (IST)Updated: Fri, 27 Mar 2020 04:50 PM (IST)
जासं, गौराबादशाहपुर (जौनपुर): बारी गांव में शुक्रवार की दोपहर किसी विषैले जंतु के काटने से मासूम की मौत हो गई। गांव निवासी सिकंदर का पुत्र अनुराग (6) अन्य बालकों के साथ घर के बाहर गिल्ली-डंडा खेल रहा था। खेल के दौरान गिल्ली छिटककर ईंधन रखे हुए कमरे में चली गई। निकालने गए अनुराग को कमरे में पहले से बैठे किसी विषैले जंतु ने शरीर में कई जगह काट लिया। वह चीखता हुआ कमरे से बाहर आया और बेसुध होकर गिर गया। स्वजन उसे आनन- फानन निजी वाहन से जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मौत की खबर लगते ही घर में कोहराम मच गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें