मुख्य विकास अधिकारी ने कार्यो को परखा
ब्लाक के अमारा गांव में शुक्रवार को पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ल ने भूमि समतलीकरण कार्य को देखा। गांव के किसानों की चार बीघा भूमि का समतलीकरण कार्य मनरेगा मजदूरों से कराया गया है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Jan 2022 06:13 PM (IST)Updated: Fri, 28 Jan 2022 06:13 PM (IST)
जागरण संवाददाता, मछलीशहर (जौनपुर) : ब्लाक के अमारा गांव में शुक्रवार को पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ल ने भूमि समतलीकरण कार्य को देखा। गांव के किसानों की चार बीघा भूमि का समतलीकरण कार्य मनरेगा मजदूरों से कराया गया है।
मुख्य विकास अधिकारी की ओर से कार्य में संतुष्टि जताई गई। मस्टर रोल में 39 मजदूरों से काम को पूरा कराने की योजना थी, जिसमें से 35 ने उपस्थिति होकर कार्य को पूरा किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त मनरेगा भूपेंद्र सिंह, बीडीओ अस्मिता सेन, प्रधान शिवनाथ मौर्य व ग्राम पंचायत अधिकारी आलोक कुमार उपस्थिति थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें