एसओ समेत चार पर छेड़खानी का वाद
सिकरारा थाना क्षेत्र निवासी वादी की दरखास्त पर कोर्ट ने थानाध्यक्ष सिकरारा समेत चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ महिलाओं से छेड़खानी मारपीट की धाराओं में वाद दर्ज किया।
जासं, जौनपुर: सिकरारा थाना क्षेत्र निवासी वादी के प्रार्थना पत्र पर कोर्ट ने थानाध्यक्ष सिकरारा समेत चार पुलिस कर्मियों के खिलाफ महिलाओं से छेड़खानी, मारपीट की धाराओं में वाद दर्ज किया। सिकरारा थाना क्षेत्र निवासी वादी ने कोर्ट में वाद दायर किया कि कुछ लोगों की साजिश में पुलिसकर्मी नौ अक्टूबर 2019 को 10 बजे दिन में थानाध्यक्ष सिकरारा तीन अन्य पुलिस कर्मियों के साथ उसके घर पहुंचे। उसकी बहन व पत्नी के साथ छेड़छाड़, अभद्र व्यवहार, गालियां व धमकी दी। घर की लड़कियों व महिलाओं से छेड़छाड़ कर मानवाधिकार का खुला उल्लंघन किया। वादी की बहन को जबरन जीप में बैठाकर ले जाने का प्रयास किया। पुलिस के उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई तब उसने न्याय के लिए कोर्ट की शरण लिया।