Move to Jagran APP

जौनपुर जंक्शन पर नया ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव रद्द

पुराने ओवरब्रिज पर यात्रियों का दबाव कम करने के लिहाज से जौनपुर जंक्शन पर नया ओवरब्रिज बनाने की योजना को फिलहाल रद्द कर दिया गया है। इसके स्थान पर पुराने ओवरब्रिज को दुरुस्त करने के साथ ही इसे 16 मीटर और बढ़ाया जाएगा। बीते 16 दिसंबर को जौनपुर-शाहगंज रूट पर हुए विद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे रेल संरक्षा आयुक्त (सीसीआरएस) शैलेश कुमार पाठक ने जंक्शन पर जर्जर हो चुके फुट ओवरब्रिज को नया बनाने का सुझाव दिया था। साथ ही विकल्प के रूप में नया ओवरब्रिज बनाने की बात कही थी।

By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Dec 2018 08:59 PM (IST)Updated: Mon, 10 Dec 2018 08:59 PM (IST)
जौनपुर जंक्शन पर नया ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव रद्द
जौनपुर जंक्शन पर नया ओवरब्रिज बनाने का प्रस्ताव रद्द

जागरण संवाददाता, जौनपुर: पुराने ओवरब्रिज पर यात्रियों का दबाव कम करने के लिहाज से जौनपुर जंक्शन पर नया ओवरब्रिज बनाने की योजना को फिलहाल रद्द कर दिया गया है। इसके स्थान पर पुराने ओवरब्रिज को दुरुस्त करने के साथ ही इसे 16 मीटर और बढ़ाया जाएगा। बीते 16 दिसंबर को जौनपुर-शाहगंज रूट पर हुए विद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे रेल संरक्षा आयुक्त (सीसीआरएस) शैलेश कुमार पाठक ने जंक्शन पर जर्जर हो चुके फुट ओवरब्रिज को नया बनाने का सुझाव दिया था। साथ ही विकल्प के रूप में नया ओवरब्रिज बनाने की बात कही थी।

loksabha election banner

जौनपुर जंक्शन पर बना ओवरब्रिज पुराना है। यात्रियों के लगातार बढ़ रहे दबाव को देखते हुए अब इसे दुरुस्त किया जाएगा। साथ ही इसे पावर केबिन की तरफ 16 मीटर बढ़ाने के साथ ही इसे कवर भी किया जाएगा। ओवरब्रिज पूरी तरह कवर नहीं होने की वजह से बरसात के दिनों में प्लेटफार्म पार करने के दौरान यात्रियों को ट्रेन तक भीगते हुए पहुंचना पड़ता है। जंक्शन से रोजाना तकरीबन चार हजार यात्री सफर करते हैं। त्योहारों व गर्मियों की छुट्टियों के दौरान स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ काफी बढ़ जाती है। ऐसे में जर्जर ओवरब्रिज हादसे की वजह बन सकता है। अधिकारियों के सुझाव के बाद ओवरब्रिज को दुरुस्त करने का फैसला लिया गया है। -- यह कार्य बेहतरी के लिए किया जा रहा है। इसका सीधा लाभ यात्रियों को मिलेगा। नए निर्माण में समय और धन अधिक लगेगा जबकि अब के प्रपोजल से यात्रियों को कार्य के दौरान कठिनाई नहीं होगी। साथ ही कई फायदे भी होंगे।

रवि प्रकाश चतुर्वेदी, एडीआरएम

लखनऊ मंडल, उत्तर रेलवे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.