नदी में नहाते समय डूबा बालक
जौनपुर गोमती नदी के बरइछ घाट पर शुक्रवार को गोमती नदी में स्ना
By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Apr 2021 06:36 PM (IST)Updated: Fri, 30 Apr 2021 06:36 PM (IST)
जागरण संवाददाता, चंदवक (जौनपुर): गोमती नदी के बरइछ घाट पर शुक्रवार को गोमती नदी में स्नान करते समय डूबने से बालक की मौत हो गई। गोताखोरों ने तलाश के दौरान शव बरामद कर लिया। बरइछ निवासी रूपेश गांव के ही अपने दोस्तों बल्लू, जमील, कैफ व शरीफ के साथ नदी में स्नान करने गया था। नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से रूपेश डूबने लगा। उसके साथियों ने बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। घबराए दोस्त स्वजन तथा ग्रामीणों को सूचना दी। स्वजन व ग्रामीण घाट पर पहुंच गए। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोर रवींद्र नाविक ने शव को खोज निकाला।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें