Move to Jagran APP

पुन: सत्ता में आने के लिए बूथ करना होगा मजबूत : रीता बहुगुणा

प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अभियान तेज कर दिया है। शुक्रवार को मुंगराबादशाहपुर नगर व सिकरारा में आयोजित बूथ विजय अभियान में मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री व प्रयागराज की सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने कार्यकर्ताओं का न सिर्फ नब्ज टटोला बल्कि उन्हें चुनावी मंत्र भी दिया। उन्होंने कहा कि पूर्ण बहुमत की पुन सरकार बनाने के लिए बूथ को मजबूत करना होगा।

By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Aug 2021 11:39 PM (IST)Updated: Fri, 20 Aug 2021 11:39 PM (IST)
पुन: सत्ता में आने के लिए बूथ करना होगा मजबूत : रीता बहुगुणा
पुन: सत्ता में आने के लिए बूथ करना होगा मजबूत : रीता बहुगुणा

जागरण संवाददाता, मुंगराबादशाहपुर/सिकरारा (जौनपुर) : प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अभियान तेज कर दिया है। शुक्रवार को मुंगराबादशाहपुर नगर व सिकरारा में आयोजित बूथ विजय अभियान में मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री व प्रयागराज की सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने कार्यकर्ताओं का न सिर्फ नब्ज टटोला, बल्कि उन्हें चुनावी मंत्र भी दिया। उन्होंने कहा कि पूर्ण बहुमत की पुन: सरकार बनाने के लिए बूथ को मजबूत करना होगा।

loksabha election banner

मुंगराबादशाहपुर नगर के सृष्टि पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि सरकार तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं। कार्यकर्ता योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं व प्रत्येक लाभार्थी तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने में मदद करें। उन्होंने कहा कि बूथ कार्यकर्ता का कुशल प्रबंधन ही पार्टी को मजबूत बनाता है। ऐसे में बूथ जीत के साथ ही पार्टी निश्चित रूप से प्रदेश जीत लेगी।

मुंगरा ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र सिंह फंटू, श्री प्रकाश शुक्ला, पूर्व चेयरमैन कपिल मुनि, सुधाकर उपाध्याय, सरदार सिंह, सहित विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष तथा बूथ पदाधिकारी मौजूद थे।

कुछ इसी अंदाज में उन्होंने सिकरारा के राहुल महाविद्यालय कलवारी में मल्हनी विधानसभा में बूथ विजय अभियान के तहत संवाद किया। सांसद ने कहा कि गांव के लोगों को विश्वास दिलाएं कि भाजपा सरकार ने जो भी योजनाएं चलाईं वह बिना किसी भेदभाव के सभी वर्ग के लोगों तक पहुंचा है। उन्होंने कहा कि भाजपा जैसी सोच व विचारधारा अन्य किसी भी पार्टी में नहीं है।

अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि 23 अगस्त से 30 अगस्त तक बूथ सत्यापन का कार्यक्रम चलेगा। जिला उपाध्याय सुधाकर उपाध्याय ने स्वागत भाषण व माल्यार्पण कर सभी का स्वागत किया। बृजेश पांडेय, किरन श्रीवास्तव, संदीप सरोज, राजकुमार बिद, रागिनी सिंह, मेनका सिंह, माधुरी गुप्ता, अंजू पाठक आदि प्रमुख रहे। संचालन जिला महामंत्री अमित श्रीवास्तव ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.