Move to Jagran APP

300 से अधिक सीटें जीतकर इतिहास रचेगी भाजपा : मनीष शुक्ला

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार ने क्राइम व करप्शन पर जीरो टालरेंस की नीति अपनाते हुए भयमुक्त व भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश का निर्माण किया है। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा 300 से अधिक सीटें जीतकर इतिहास रचेगी। यह बातें उन्होंने शनिवार को जिले के मुंगराबादशाहपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।

By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Sep 2021 11:53 PM (IST)Updated: Sat, 04 Sep 2021 11:53 PM (IST)
300 से अधिक सीटें जीतकर इतिहास रचेगी भाजपा : मनीष शुक्ला
300 से अधिक सीटें जीतकर इतिहास रचेगी भाजपा : मनीष शुक्ला

जागरण संवाददाता, मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर) : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार ने क्राइम व करप्शन पर जीरो टालरेंस की नीति अपनाते हुए भयमुक्त व भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश का निर्माण किया है। आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा 300 से अधिक सीटें जीतकर इतिहास रचेगी। यह बातें उन्होंने शनिवार को जिले के मुंगराबादशाहपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय पथ पर चलते हुए गांव, गरीब, किसान, नौजवान के आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। सरकार के पहले निर्णय में ही 86 लाख किसानों का बैंक ऋण माफ किया गया। यह योगी सरकार की जनता के प्रति की गई प्रतिबद्धता का आगाज था। बताया कि उत्तर प्रदेश की सम्मानित जनता ने डबल इंजन सरकार के लिए जनादेश दिया और यही कारण है कि उत्तर प्रदेश आज गरीबों को आवास, शौचालय, सौभाग्य, किसान सम्मान निधि, टीकाकरण जैसी योजनाओं में पूरे देश में अव्वल है।

कहा कि सपा व बसपा सरकारों के समय बंधुआ बनाई गई कानून व्यवस्था को पटरी पर लाकर प्रदेश में कानून का राज स्थापित करने की बड़ी चुनौती थी, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की निष्पक्ष कानून व्यवस्था की नीति ने प्रदेश में भयमुक्त वातावरण का निर्माण किया है। प्रदेश प्रवक्ता ने सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए बताया कि सरकार ने 45 लाख गन्ना किसानों का 1.40 लाख करोड़ गन्ना मूल्य का भुगतान किया।

उन्होंने कहा कि सपा सरकार में जहां धान-गेहूं की खरीदारी 2016-17 में सिर्फ आठ लाख मीट्रिक टन थी वह 2021 में बढ़कर 58.8 लाख मीट्रिक टन हो गई। आज पीएम किसान सम्मान निधि से यूपी के 2.5 करोड़ किसानों को 32 हजार 500 करोड़ रुपये सीधे बैंक खातों में भेजे गए। ईज आफ डूइंग बिजनेस में देश में दूसरे स्थान पर हैं। जिससे प्रदेश में निवेश बढ़ रहा है, जो रोजगार के अवसर सृजित कर रहा है। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, महेंद्र विजय शुक्ल, प्रकाश शुक्ल आदि लोग उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.