Move to Jagran APP

विरोधियों पर द्वेषवश मुकदमा दर्ज करा रही भाजपा : लल्लू

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू रविवार को प्रतिज्ञा महारैली की तैयारी को लेकर जिले में पहुंचे। नगर के एक मैरिज लान में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रतापगढ़ में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी व कांग्रेस विधायक दल की नेता अनुराधा मिश्रा के ऊपर मुकदमा भाजपा सरकार की द्वेषवश पूर्ण नीति को उजागर करता है। उन्होंने इसकी निदा करते हुए कहा कि पार्टी मजबूती के साथ अपने नेताओं के साथ खड़ी है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Sep 2021 11:24 PM (IST)Updated: Sun, 26 Sep 2021 11:24 PM (IST)
विरोधियों पर द्वेषवश मुकदमा दर्ज करा रही भाजपा : लल्लू
विरोधियों पर द्वेषवश मुकदमा दर्ज करा रही भाजपा : लल्लू

जागरण संवाददाता, जौनपुर : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू रविवार को प्रतिज्ञा महारैली की तैयारी को लेकर जिले में पहुंचे। नगर के एक मैरिज लान में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रतापगढ़ में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी व कांग्रेस विधायक दल की नेता अनुराधा मिश्रा के ऊपर मुकदमा भाजपा सरकार की द्वेषवश पूर्ण नीति को उजागर करता है। उन्होंने इसकी निदा करते हुए कहा कि पार्टी मजबूती के साथ अपने नेताओं के साथ खड़ी है। पार्टी से ललितेश पति त्रिपाठी के इस्तीफा देने के बाबत सवाल पर कहा कि यह स्वार्थ सिद्ध करने के लिए किया गया।

loksabha election banner

परिवर्तन ही संकल्प है, कांग्रेस ही विकल्प है का नारा देते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यूपी में लगातार कांग्रेस गांव, गरीब, किसान, नौजवान के मुद्दे पर संघर्ष कर रही है। यूपी बीजेपी सरकार में कैबिनेट विस्तार में पिछड़े व ब्राहमणों को रखने पर कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, डिप्टी सीएम पिछड़े समाज से आते हैं, जब जातीय जनगणना की बात आई तो सरकार ने हलफनामा लगाकर रोक दिया। जब चुनाव आएगा तो जनता के बीच जाकर क्या कहेंगे।

उन्होंने कहा कि पिछड़ों को भले ही मंत्री बनाया गया हो, लेकिन इस बार पिछड़ा समाज ही भाजपा को सबक सिखाएगा। गठबंधन के सवाल पर कहा कि कांग्रेस पार्टी का गठबंधन आवाम से, गरीबों से, यूपी की जनभावनाओं से होगा। कांग्रेस प्रदेश महासचिव मकसूद खान, जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज, शहर अध्यक्ष विशाल सिंह, डा. राकेश उपाध्याय, रामचंद्र मिश्रा, मंगला प्रसाद मिश्र, प्रमोद मिश्रा, विकास तिवारी, पंकज सोनकर, उस्मान अली आदि मौजूद थे। 2022 के चुनावी मोड में तैयार रहें कांग्रेस कार्यकर्ता

जागरण संवाददाता, जौनपुर : कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि 2022 के चुनावी मोड के लिए कार्यकर्ता अभी से तैयार हो जाएं। उन्होंने कहा कि प्रतिज्ञा महारैली के आयोजन के साथ ही प्रतिज्ञा यात्रा रथ भी निकाला जाना है, जो प्रत्येक विधानसभा में जाएगी। यह बातें उन्होंने नगर के एक मैरिज लान में बूथ प्रशिक्षण शिविर व गांव कांग्रेस की समीक्षा करते हुए कही। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को जीत मूल मंत्र भी दिया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह उनका स्वागत भी किया। नगर में प्रवेश करने से पूर्व केराकत कोतवाली चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि 2022 में हमारा गठबंधन जनता के साथ होगा। जनता अपनी समस्याओं को दूर करने के लिए कांग्रेस को ही विकल्प के रूप में देख रही है। इस मौके पर अनिल सोनकर, सूरज सिंह, आजाद कुरैशी, खुर्शीद आलम, तबरेज आलम, दीपक साहू, मनीष गिरी, राजेश यादव, संतोष सोनकर, अर्जुन सोनकर, अजित कुमार, विनीत दुबे आदि उपस्थित रहे। गौराबादशाहपुर में सेवईनाले चौराहे पर कांग्रेस नेता तिलकधारी निषाद के नेतृत्व में स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कार्यकर्ताओं से कहा कि आगामी विधानसभा 2022 के चुनाव में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार अवश्य बनेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.