14 से होगी बदलापुर महोत्सव की शुरुआत
बदलापुर महोत्सव का आयोजन 14 व 15 दिसंबर को होगा। दो दिव
By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Dec 2021 05:10 PM (IST)Updated: Fri, 03 Dec 2021 05:10 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बदलापुर (जौनपुर): बदलापुर महोत्सव का आयोजन 14 व 15 दिसंबर को होगा। दो दिवसीय यह आयोजन सल्तनत बहादुर इंटर कालेज में होगा, जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कार्यक्रम के पहले दिन सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक सामूहिक विवाह का आयोजन होगा। इसमें 501 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। शाम चार से रात दस बजे तक बदलापुर महोत्सव का आयोजन होगा। इसी तरह 15 दिसंबर को सुबह दस से तीन बजे तक कार्यकर्ता सम्मान समारोह व बदलापुर के विकास कार्यों की प्रदर्शनी तथा शाम चार बजे से रात दस बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें