सफाई कर मनाया गया बाबा हरदेव ¨सह का जन्मदिन
निरंकारी बाबा हरदेव ¨सह महाराज का जन्मदिन शनिवार को सफाई व पौधरोपण कर मनाया गया। संत निरंकारी मंडल की ओर से जिला अस्पताल में सफाई के साथ पौधरोपण किया गया। सफाई अभियान का शुभारंभ संयोजक श्यामलाल साहू अमरनाथ व राजेश प्रजापति ने किया। स¨वदर हरदेवजी महराज ने कहा ने कि मानव सेवा से बड़ा दूसरा कोई धर्म नहीं है। कमला प्रसाद यादव नरेंद्र कुमार व राजेंद्र कश्यम समेत अन्य मौजूद रहे। केराकत में निरंकारी बाबा हरदेव ¨सह का जन्मदिन गुरु पूजा दिवस के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाया गया।
जागरण संवाददाता, जौनपुर: निरंकारी बाबा हरदेव ¨सह महाराज का जन्मदिन शनिवार को सफाई व पौधरोपण कर मनाया गया। संत निरंकारी मंडल की ओर से जिला अस्पताल में सफाई के साथ पौधरोपण किया गया। सफाई अभियान का शुभारंभ संयोजक श्यामलाल साहू, अमरनाथ व राजेश प्रजापति ने किया।
स¨वदर हरदेवजी महराज ने कहा ने कि मानव सेवा से बड़ा दूसरा कोई धर्म नहीं है। कमला प्रसाद यादव, नरेंद्र कुमार व राजेंद्र कश्यम समेत अन्य मौजूद रहे।
केराकत में निरंकारी बाबा हरदेव ¨सह का जन्मदिन गुरु पूजा दिवस के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। नार्मल स्कूल के मैदान में एकत्रित होकर सभी अनुयायी आदर्श विद्यालय प्रांगण की सफाई के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को साफ किया। सुनील यादव, संजय, रमाशंकर, रामपलट, त्रिलोकी यादव, राजेन्द्र उपस्थित रहे। मल्हनी बाजार में संत निरंकारी मंडल के पदाधिकारियों ने मेवालाल यादव के नेतृत्व में बाजार में स्वच्छता अभियान चलाया। विनोद, नीरज, जंग बहादुर, गंगाराम, प्रमोद कुमार उपस्थित रहे। मीरगंज में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन सेमरी जंघई के दर्जनों सेवादारों ने सफाई अभियान व पौधरोपण किया। लालजी गौड़, प्रमोद गुप्ता, बाबा, ¨टकू ¨सह, राधेश्याम रजक, डा. रवि कुमार मिश्रा मौजूद रहे।