आटो रिक्शा चालक को मनबढ़ों मारा चाकू, हालत गंभीर
जागरण संवाददाता चंदवक (जौनपुर) खुज्झी-हिसामपुर मार्ग पर शनिवार की शाम मनबढ़ों ने आटो
By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Nov 2021 05:42 PM (IST)Updated: Sun, 07 Nov 2021 05:42 PM (IST)
जागरण संवाददाता, चंदवक (जौनपुर): खुज्झी-हिसामपुर मार्ग पर शनिवार की शाम मनबढ़ों ने आटो रिक्शा चालक को चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
कछवन गांव निवासी 28 वर्षीय दीपक गुप्ता पुत्र गुलाब पेशे से आटो रिक्शा चालक है। वह पोखरा से आटो रिक्शा लेकर लौट रहा था। बकटही मोड़ के पास तीन मनबढ़ युवकों ने रोकने को कहा। ज्योंही उसने साइड में आटो रिक्शा रोका उस पर चाकू से हमला कर दिया। बुरी तरह से घायल कर भाग गए। सूचना पर पहुंचे स्वजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी ले गए। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। तहरीर लेकर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें