अज्जू ने दिया आक्सीजन कंसट्रेटर
जागरण संवाददाता जौनपुर सुजानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कांग्रेस नेता अजय शंकर दुबे अज्ज
By JagranEdited By: Published: Tue, 01 Jun 2021 06:01 PM (IST)Updated: Tue, 01 Jun 2021 06:01 PM (IST)
जागरण संवाददाता, जौनपुर: सुजानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कांग्रेस नेता अजय शंकर दुबे अज्जू भैया ने सोमवार को आक्सीजन कंसट्रेटर मशीन दिया। सीएचसी के अधीक्षक डाक्टर आरडी यादव ने कहा कि इस मशीन से मरीजों को बहुत लाभ होगा। डाक्टर पुनीत कश्यप ने इसे सराहनीय कार्य बताया। अज्जू भैया ने कहा कि मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उनके लिए यह मशीन संजीवनी साबित होगी। इस अवसर पर डाक्टर मनीष केशरवानी, जिला पंचायत सदस्य आलोक सिंह, सतीश तिवारी, अनिल पाण्डेय, अरुण सिंह, संतोष तिवारी, विजय कुमार तिवारी, विनोद पाण्डेय, मनोज तिवारी, चन्द्रेश विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें