Move to Jagran APP

सपा सरकार आने पर फूलन देवी के नाम पर बनेगा स्मारक

सपा की सरकार बनने पर फूलन देवी के नाम पर स्मारक स्थल व उनकी प्रतिमा लगेगी। भाजपा सरकार में फूलन देवी की मूर्तियां जहां लग रही हैं उन्हें रोकने का काम किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Jul 2021 11:54 PM (IST)Updated: Sun, 25 Jul 2021 11:54 PM (IST)
सपा सरकार आने पर फूलन देवी के नाम पर बनेगा स्मारक
सपा सरकार आने पर फूलन देवी के नाम पर बनेगा स्मारक

जागरण संवाददाता, जौनपुर : सपा की सरकार बनने पर फूलन देवी के नाम पर स्मारक स्थल व उनकी प्रतिमा लगेगी। भाजपा सरकार में फूलन देवी की मूर्तियां जहां लग रही हैं उन्हें रोकने का काम किया जा रहा है। भाजपा नहीं चाहती कि कोई पिछड़ा समाज का नेता कहीं स्थापित हो पाए। वह लगातार समाज में फूट डालो राज करो की नीति अपना रही है। यह बातें समाजवादी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष व एमएलसी राजपाल कश्यप ने धर्मापुर के गजना मोहद्दीनपुर में समाजवादी कुटिया में रविवार को आयोजित पूर्व सांसद वीरांगना फूलन देवी की पुण्यतिथि कार्यक्रम में कही।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि जिस तरह नारी के सम्मान में फूलन देवी ने एक इतिहास रचा है उसको सपा भूलने नहीं देगी। सरकार बनेगी तो फूलन देवी के नाम पर ऐतिहासिक कार्य किया जाएगा, जो इतिहास के पन्नों में दर्ज होगा। अपने तमाम महापुरुषों के सम्मान में समाजवादी पार्टी सरकार आने पर उनको सम्मान देने का काम करेगी, पिछड़ा वर्ग के लोगों को जागरूक होना पड़ेगा। अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने की।

इस मौके पर पूर्व सांसद तूफानी सरोज, गुलाब सरोज, प्रदेश उपाध्यक्ष डा. अवधनाथ पाल, प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, जयहिद यादव, संजय सरोज, पूनम मौर्या, मुन्ना यादव, दीपचंद राम, शिवजीत यादव आदि मौजूद रहे। आभार ऋषि यादव ने व्यक्त किया। वहीं, केराकत विधानसभा कार्यालय पर पुण्यतिथि मनाई गई। समाजवादी पार्टी के पिछड़ वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप ने फूलन देवी को संघर्षों का प्रतीक, पीड़ितों और शोषितों की प्रेरणास्त्रोत बताया गया। सपाइयों ने किया भव्य स्वागत

जासं, चंदवक : सपा पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष व एमएलसी डा. राजपाल कश्यप का चंदवक में लोहिया वाहिनी के विधानसभा अध्यक्ष प्रदीप यादव के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया। डा. कश्यप ने कहा कि योगी सरकार में पिछड़ों व दलितों का हक मारा जा रहा है। उनको मिले आरक्षण को समाप्त करने की साजिश रची जा रही है। इस मौके पर पूर्व सांसद तूफानी सरोज, पूर्व विधायक गुलाब सरोज, दीपचंद राम, मधुसूदन सिंह, संजय, गोपाल यादव, रामचंद्र यादव आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.