80 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की तलाशी के दौरान मंगलवार को थाना पुलिस ने एक वाहन से
जागरण संवाददाता, खेतासराय (जौनपुर): संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की तलाशी के दौरान मंगलवार को थाना पुलिस ने एक वाहन से 80 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। वाहन से 45 गोवंश की खालें भी बरामद हुईं। गोवध व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपितों का चालान कर दिया।
थानाध्यक्ष जगदीश कुशवाहा सहयोगियों के साथ सोंगर मोड़ संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की चे¨कग कर रहे थे। इसी दौरान आई संदिग्ध मारुति वैन को रोककर तलाशी ली तो उसमें 80 किलोग्राम प्रतिबंधित मांस और 45 गोवंश की खालें बरामद हुईं। पुलिस ने वाहन में मौजूद दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपितों में रियाजुद्दीन उर्फ रियाज निवासी मानीकलां व अब्दुल कलाम निवासी गांव मानीबलहा, थाना केउटी, जिला दरभंगा (बिहार) हालत पता मानीखुर्द थाना खेतासराय हैं। पुलिस ने आरोपितों का चालान कर दिया। थानाध्यक्ष जगदीश कुशवाहा ने बताया कि बरामद मांस का नमूना परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। आरोपित प्रतिबंधित मांस को बेचने के लिए ले जा रहे थे।