महानगरों से आए 40 को किया गया क्वारंटाइन
कोरोना संक्रमण को लेकर जनमानस जागरूकता के साथ ही चौकन्ना हो गया है। जनपद के विभिन्न गांवों में आने वाले परदेशियों की सूचना प्रशासन को दे रहे हैं। बुधवार को महानगरों से आए 40 लोगों को क्वारंटाइन किया गया।
जासं, जौनपुर: कोरोना संक्रमण को लेकर जनमानस जागरूकता के साथ ही चौकन्ना हो गया है। जनपद के विभिन्न गांवों में आने वाले परदेशियों की सूचना प्रशासन को दे रहे हैं। बुधवार को महानगरों से आए 40 लोगों को क्वारंटाइन किया गया।
महराजगंज थाना क्षेत्र के गोंदालपुर निवासी सुरेश यादव व साहुल पाल मोटर साइकिल दिल्ली से आए थे। इसी प्रकार मुंबई में ट्रक चलाने वाला प्रमोद पाल ट्रक से गांव पहुंचा तो ग्रामीण संक्रमण की आशंका से भयभीत हो गए। ऐसे में ग्राम प्रधान विनोद पाल ने तीनों को प्राथमिक विद्यालय में ले जाकर 14 दिन के लिए क्वारंटाइन कराया। मुफ्तीगंज ब्लाक के महौड़ा गांव में बसई नोएडा से दो लोग अपने निजी वाहन से पांच दिन पूर्व घर आए थे। ग्रामीणों की सूचना पर अधीक्षक डा. श्रवण कुमार यादव ने टीम के साथ पहुंचकर दोनों को नेहरू नगर स्थित रैन बसेरा में क्वारंटाइन किया। इसी क्रम में
ब्लाक क्षेत्र के मुरारा गांव में एक सप्ताह पूर्व दो लोग रक्सौल बिहार से घर आए थे। दोनों को स्वास्थ्य विभाग ने नेहरूनगर क्वारंटान किया है। शाहगंज क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से प्रशासन ने महानगरों से घर वापस आए 36 कामगारों को मेडिकल परीक्षण के बाद सबरहद स्थित शेल्टर होम भेजा। यह लोग लॉकडाउन के बीच महानगरों से साइकिल व पैदल से आए थे।