27 वारंटी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत गुरुवार को विभिन्न थानों की पुलिस ने 27 वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 01 Mar 2019 06:44 PM (IST)Updated: Fri, 01 Mar 2019 06:44 PM (IST)
जासं, जौनपुर: पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देश पर चलाए गए अभियान के तहत गुरुवार को विभिन्न थानों की पुलिस ने 27 वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। खेतासराय थाना पुलिस ने सबसे ज्यादा चार, लाइन बाजार, केराकत व मछलीशहर पुलिस ने तीन-तीन, शहर कोतवाली, सरायख्वाजा, सुजानगंज, बरसठी व मड़ियाहूं थाना पुलिस ने दो-दो जबकि जफराबाद, जलालपुर, सिकरारा व बक्शा थाना पुलिस ने एक-एक वारंटी को गिरफ्तार किया। आवश्यक लिखा-पढ़ी के बाद पुलिस ने वारंटियों को शुक्रवार को संबंधित अदालतों में पेश किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें