फूड प्वाइज¨नग से 26 बरातियों की हालत बिगड़ी
चंदवक थाना क्षेत्र में गई बारात में फूड प्वाइज¨नग से बुधवार की रात 26 बारातियों की हालत बिगड़ गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी में उपचार के बाद हालत सुधरने पर गुरुवार की सुबह सभी को छुट्टी दे दी गई।
जागरण संवाददाता, जलालपुर (जौनपुर): चंदवक थाना क्षेत्र में गई बारात में फूड प्वाइज¨नग से बुधवार की रात 26 बारातियों की हालत बिगड़ गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी में उपचार के बाद हालत सुधरने पर गुरुवार की सुबह सभी को छुट्टी दे दी गई।
जलालपुर थाना क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी अनवर अली के घर से बारात चंदवक गई थी। वहां निकाह की रस्म पूरी होने के बाद भोजन कर बाराती घर लौट आए। रात में एक के बाद एक कर 26 बारातियों के पेट में दर्द के साथ ही उल्टी-दस्त होने लगी। गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना दिए जाने पर आई एंबुलेंस व निजी साधनों से पीड़ित सानिया, जमीला बेगम, साहिल, इस्लाम शेख, अजीम, तक्सीम, फिरोज, सबलू, फरहान, रेहान समेत 26 मरीजों को रात करीब डेढ़ बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी ले जाकर भर्ती कराया गया। डा. गुंजन गुप्ता, फार्मासिस्ट आफताब अहमद व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा पूरी रात गहन उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर सुबह सभी को छुट्टी दे दी गई।