Move to Jagran APP

25 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद, तस्कर गिरफ्तार

शाहगंज कोतवाली पुलिस ने गो मांस तस्करी करने के एक आरोपित को गिरफ्तार कर 25 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद किया है। ािमांस तस्करी में प्रयुक्त बाइक बरामद कर पुलिस ने सीज कर दी है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक स्थान पर छापेमारी की लेकिन वह भाग निकला।शाहगंज कोतवाली पुलिस ने गो मांस तस्करी करने के एक आरोपित को गिरफ्तार कर 25 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद किया है। ािमांस तस्करी में प्रयुक्त बाइक बरामद कर पुलिस ने सीज कर दी है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक स्थान पर छापेमारी की लेकिन वह भाग निकला।

By JagranEdited By: Published: Sat, 11 Apr 2020 05:30 PM (IST)Updated: Sat, 11 Apr 2020 05:30 PM (IST)
25 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद, तस्कर गिरफ्तार
25 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद, तस्कर गिरफ्तार

जासं, जौनपुर: शाहगंज कोतवाली पुलिस ने प्रतिबंधित मांस की तस्करी के एक आरोपित को गिरफ्तार कर 25 किलो मांस बरामद किया। मांस तस्करी में प्रयुक्त बाइक बरामद कर पुलिस ने सीज कर दी है। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने एक स्थान पर छापेमारी की लेकिन वह भाग निकला।

loksabha election banner

शाहगंज कोतवाली के एसआइ शीतलू राम और कांस्टेबल द्वय मोहम्मद अतीक व सूरज सोनकर शुक्रवार को मोहल्ला एराकियाना में बाइक सवार फैजान निवासी उसरहटा को 15 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि बड़ागांव निवासी एक व्यक्ति प्रतिबंधित जानवर का वध कर मांस सप्लाई करने के लिए उपलब्ध कराता है। पुलिस ने बड़ागांव में उसके यहां छापेमारी की। घर की तलाशी में दस किलो मांस बरामद हुआ। वह मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने गो वध निवारण, पशु क्रूरता व गिरोह बंद अधिनियम तथा क्रिमिनल लॉ एमेंडमेंड एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपित का चालान कर दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.