आरपीएफ के जवान समेत 24 और मिले कोरोना पॉजिटिव
जनपद में कोरोना महामारी थमने का नाम नहीं ले रही है। पीजीाई से आई रिपोर्ट में आरपीएफ के तीन जवानों समेत 19 और कोरोना पाजिटिव मिले हैं। संक्रमितों में अधिकांश मुंबई से आए थे। थर्मल स्कैनिग के बाद संक्रमण का लक्षण दिखने पर सात व आठ जून को नमूना लिया गया था। जनपद में पीड़ितों की संख्या बढ़कर 393 हो गई है। इनमें 200 एक्टिव जबकि 190 स्वस्थ हो चुके हैं। तीन संक्रमितों ने दम तोड़ दिया है।
जागरण संवाददाता, जौनपुर: जनपद में कोरोना महामारी थमने का नाम नहीं ले रही है। पीजीई व बीएचयू से आई रिपोर्ट में आरपीएफ के जवान समेत 24 और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमितों में एक यात्री मुंबई से हवाई जहाज से आया था। हालांकि परदेसियों के आने व स्वस्थ होने के लिहाज से अभी आंकड़ा संतोषजनक है। जिले में पीड़ितों का आंकड़ा अब बढ़कर 398 हो गया है। इनमें 186 सक्रिय केस जबकि 209 स्वस्थ हो चुके हैं। तीन संक्रमितों ने दम तोड़ दिया है।
जौनपुर जंक्शन पर तैनात आरपीएफ के जवान की ड्यूटी प्लेटफार्म पर थी। वह श्रमिक स्पेशल ट्रेनों से आने वाले श्रमिकों व अन्य यात्रियों की निगहबानी कर रहा था। गत आठ जून को रेंडम चेंकिग में उसका नमूना लिया गया था। रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद साथ में ड्यूटी कर रहे जवानों में खलबली मच गई। वहीं डोभी निवासी अधेड़ तीन जून को मुंबई से हवाई जहाज से बाबतपुर उतरे। जांच में लक्षण मिलने के बाद उनका नमूना लेकर जांच कराई गई तो रिपोर्ट पाजिटिव आई। वह भी बीएचयू में भर्ती हैं। इसी प्रकार खुटहन के लवायन भागमलपुर निवासी संक्रमित युवक भी ड्यूटी पर कार्यरत है। उसके संक्रमित होने संपर्क में आने वालों में हड़कंप है।
पीड़ितों में सबसे अधिक सिरकोनी के पांच, बरसठी के चार, मुफ्तीगंज तीन, रामपुर व मड़ियाहूं के दो-दो के अलावा एक-एक मरीज बदलापुर, खुटहन, नगर, महराजगंज, सुजानगंज और मुंगराबादशाहपुर के हैं। जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर प्रभावित गांवों को हाट स्पाट के रूप में चिन्हित करके सील करने की तैयारी की जा रही है। गांवों को सैनिटाइज करने और साफ-सफाई का निर्देश दिया गया है। पीड़ितों को एंबुलेंस से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ले जाकर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के अस्थाई एल-1 अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। सर्वे करके इनके संपर्क में आने वालों को चिन्हित कर जांच किया जाएगा।