24 किलोग्राम गांजा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार
मुंगराबादशाहपुर थाना पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार कर 24 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। आरोपित पड़ोसी जिले प्रतापगढ़ के निवासी हैं।
जागरण संवाददाता, जौनपुर : मुंगराबादशाहपुर थाना पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार कर 24 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। आरोपित पड़ोसी जिले प्रतापगढ़ के निवासी हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शैलेंद्र कुमार सिंह ने पुलिस लाइन में बुधवार को प्रेस वार्ता में बताया कि थानाध्यक्ष सदानंद राय मंगलवार की रात हमराहियों के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र (सीडा) के पास जौनपुर-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग घेराबंदी कर तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 24 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार आरोपितों में श्याम लाल यादव निवासी गांव गौरा, अजय गुप्ता निवासी गांव निर्भय पट्टी व अनूप गुप्ता निवासी गांव नाथ का पूरा थाना फतनपुर जिला प्रतापगढ़ हैं।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपितों का चालान कर दिया गया। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपितों ने लंबे समय से गांजा का गैरकानूनी धंधा करना स्वीकार किया। उनसे पूछताछ से गिरोह के बारे में कुछ अहम जानकारियां मिली हैं। पुलिस टीमों को गिरफ्तारी व बरामदगी के लिए लगाया गया है।