Move to Jagran APP

20 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद, एक गिरफ्तार

जागरण संवाददाता सुरेरी (जौनपुर) पुलिस ने 20 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ एक आरोपित को गिर

By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Oct 2021 06:43 PM (IST)Updated: Tue, 19 Oct 2021 06:43 PM (IST)
20 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद, एक गिरफ्तार
20 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद, एक गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, सुरेरी (जौनपुर): पुलिस ने 20 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष राज नारायण चौरसिया ने बताया कि पुलिस टीम मंगलवार की शाम क्षेत्र के सुल्तानपुर चौराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिग कर रही थी।

loksabha election banner

संदिग्ध स्कूटी सवार को रुकने का संकेत दिया गया तो वह भागना लगे। पीछा कर पुलिस कर्मियों ने पकड़ लिया। स्कूटी की डिक्की से 20 किलो प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ। आरोपित शेरू कुरैशी निवासी घमहापुर थाना भदोही जिला संत रविदासनगर का निवासी है। उसकी निशानदेही पर तीन अन्य को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। मांस का नमूना परीक्षण के लिए लैब भेजा जा रहा है। शेष मांस गड्ढा खोदवाकर दफन करा दिया गया। पशु चिकित्साधिकारी रामपुर केपी सिंह ने कहा कि जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि मांस किस जानवर का था। हिरासत में लिए गए व्यक्तियों को छुड़ाने के लिए थाने में पंचायत चल रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.