स्वस्थ हुए 20 मरीजों को छुट्टी, 14 मिले पाजिटिव
जागरण संवाददाता जौनपुर वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण से जंग जारी है। शनिवार को स्
जागरण संवाददाता, जौनपुर: वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण से जंग जारी है। शनिवार को स्वस्थ हुए 20 मरीजों को जहां छुट्टी दी गई वहीं 14 नए कोरोना पाजिटिव मरीज मिले हैं। जनपद में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 6088 हो गया है, लेकिन राहत की बात है कि 5856 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। गंभीर रूप से बीमार 90 मरीजों ने संक्रमण की चपेट में आकर दम तोड़ दिया है। महामारी पर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य महकमा गंभीर है। जांच कार्य में लगी टीमों ने 1954 लोगों का नमूना लिया। जनपद में अब तक 2,41963 लोगों का नमूना लिया जा चुका है, इनमें 240915 की रिपोर्ट आ गई है।
----------
महिलाओं में तेजी से बढ़ रहा है मोटापा
जौनपुर: महिलाओं में मोटापा आज सबसे बड़ी समस्याओं में से है। इससे हर तीसरी महिला परेशान है। बढ़ते वजन के कारण न सिर्फ उन्हें दूसरों के सामने शर्मिंदा होना पड़ता है, बल्कि इससे आपको कई बीमारियों का सामना भी करना पड़ता है। उक्त बातें डा. पल्लवी श्रीवास्तव ने शनिवार को नगर के ओलंदगंज स्थित एडवांस फिजियोथेरेपी एंड न्यूरो रिहैबिलेटेशन सेंटर पर आयोजित संगोष्ठी में कही।
कहा कि मोटापा कई अन्य बीमारियों को लेकर आता है। नियमित व्यायाम, स्वस्थ जीवनशैली और संतुलित आहार से बढ़ते वजन और इससे होने वाली बीमारियों को नियंत्रित किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि लिपोलाइसिस तकनीक पेट की चर्बी कम करने का बेहतर उपाय है। इस तकनीक से कुछ महीने में चर्बी कम हो जाएगा। डा. शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि वर्तमान में उम्र बढ़ने के साथ ही लोग घुटने की बीमारी से परेशान हो रहे हैं।