187 मरीज हुए स्वस्थ, 50 मिले पॉजिटिव
कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच स्वस्थ होने वालों का ग्राफ भी तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार को जहां 187 मरीज स्वस्थ हुए वहीं 50 और की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी स्थित एल-2 अस्पताल में भर्ती खुटहन की महिला ने सुबह दम तोड़ दिया। जनपद में पीड़ितों का आंकड़ा 2855 पहुंच गया है वहीं सिर्फ 848 सक्रिय मरीज हैं। स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 1971 पहुंच गई है वहीं मरने वालों की संख्या 36 पहुंच गई है। जिले के विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाकर 1126 लोगों का नमूना जांच के लिए भेजा गया। शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एंटीजन रैपिड किट से कुल 10 लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच की गई। जिसमें एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह जानकारी कार्यवाहक चिकित्साधिकारी डा. आरबी यादव ने दी। पीड़ितों में सबसे अधिक बरसठी के नौ और खुटहन के छह मरीज हैं। लक्षण वाले व गंभीर मरीजों कोविड अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है।
जौनपुर: कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच स्वस्थ होने वालों का ग्राफ भी तेजी से बढ़ रहा है। मंगलवार को जहां 187 मरीज स्वस्थ हुए वहीं 50 और की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी स्थित एल-2 अस्पताल में भर्ती खुटहन की महिला ने सुबह दम तोड़ दिया। जनपद में पीड़ितों का आंकड़ा 2855 पहुंच गया है वहीं सिर्फ 848 सक्रिय मरीज हैं। स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या 1971 पहुंच गई है, वहीं मरने वालों की संख्या 36 पहुंच गई है। जिले के विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाकर 1126 लोगों का नमूना जांच के लिए भेजा गया। शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एंटीजन रैपिड किट से कुल 10 लोगों की कोरोना संक्रमण की जांच की गई। जिसमें एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह जानकारी कार्यवाहक चिकित्साधिकारी डा. आरबी यादव ने दी। पीड़ितों में सबसे अधिक बरसठी के नौ और खुटहन के छह मरीज हैं। लक्षण वाले व गंभीर मरीजों कोविड अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है।
तहसील में बढ़ रहा है कोरोना संक्रमण
मछलीशहर (जौनपुर): तहसील परिसर में चार कर्मचारियों की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव आने पर तहसील में कोरोना संक्रमण बढ़ने का खतरा बढ़ गया है। सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हुए कोरोना रैपिड टेस्ट में तहसीलदार के साथ तैनात तीन कर्मचारी, होमगार्ड के अलावा बरांवा, रामपुर कटाहित, कस्बे के उमराना मोहल्ले के कई लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। सभी को स्वास्थ्य विभाग ने होम आइसोलेशन में रखा गया है। कर्मचारियों के अलावा आम लोगों में तहसील परिसर शारीरिक दूरी का पालन नहीं हो रहा है। परिसर में अभी भी सैकड़ों लोग बिना मास्क के दिखाई देते हैं। अधिवक्ताओं ने प्रशासन से जल्द से जल्द नियमों का पालन करने के लिए कड़ाई करने की अपील की है।