Move to Jagran APP

पीएम मोदी का पुतला फूंकते 13 कांग्रेसी गिरफ्तार

कथित राफेल घोटाले व पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्यवृद्धि के खिलाफ गुरुवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंकने के दौरान आंबेडकर तिराहा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच झपड़ हो गई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Sep 2018 11:05 PM (IST)Updated: Thu, 20 Sep 2018 11:05 PM (IST)
पीएम मोदी का पुतला फूंकते 13 कांग्रेसी गिरफ्तार
पीएम मोदी का पुतला फूंकते 13 कांग्रेसी गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, जौनपुर: कथित राफेल घोटाले व पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्यवृद्धि के खिलाफ गुरुवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंकने के दौरान आंबेडकर तिराहा पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच झपड़ हो गई। पुलिस ने युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नीरज त्रिपाठी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष इंद्रभुवन ¨सह व युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सत्यवीर ¨सह समेत 13 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। देर शाम सभी को मजिस्ट्रेट ने जमानत पर रिहा कर दिया।

loksabha election banner

राफेल घोटाले के खिलाफ जिला कांग्रेस कार्यालय पर युवा कांग्रेस ने जनसभा का आयोजन किया था। इसमें संगठन के राष्ट्रीय महासचिव व औरंगाबाद (बिहार) के विधायक आनंद शंकर ¨सह, प्रदेश अध्यक्ष नीरज त्रिपाठी के साथ ही वाराणसी, बस्ती, बलिया, आजमगढ़ सहित विभिन्न जिलों के यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी आए थे। सभा के बाद पीएम मोदी की प्रतीक शवयात्रा लेकर नारेबाजी करते हुए कांग्रेसजन आंबेडकर तिराहा पहुंचे। वहां नारेबाजी करते हुए पीएम मोदी का पुतला फूंकने लगे। खबर लगते ही थानाध्यक्ष लाइन बाजार निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्र बड़ी संख्या में पुलिस जवानों के साथ पहुंच गए। पुतला फूंक रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पुलिस कर्मियों के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नीरज त्रिपाठी, जिला कांग्रेस अध्यक्ष इंद्रभुवन ¨सह व युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सत्यवीर ¨सह, जयनेंद्र पांडेय, राघवेंद्र चौबे, हरिकेश, रामजी पांडेय, अभिजीत तिवारी, ज्ञान रंजन पांडेय, पंकज सोनकर, सुरेंद्र शर्मा, अंकुर त्रिपाठी व आशुतोष गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें थाने ले गई। शांति भंग का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपितों का चालान कर दिया। मजिस्ट्रेट ने सभी को निजी मुचलके पर छोड़ दिया। अन्य प्रदर्शनकारियों में नीरज राय, अतुल ¨सह, जयमंगल यादव, विवेक यादव, गौरव ¨सह सन्नी, शार्दूल सम्राट, अफजाल अहमद, राजीव निषाद, सत्यम तिवारी, महेंद्र यादव आदि प्रमुख रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.