रोपण को नर्सरियों में तैयार हो रहे 77 लाख पौधे
मानसून सत्र के आगमन से पूर्व ही वन विभाग पौधारोपण की अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। जिले में 41 लाख पौधों के रोपण का लक्ष्य रखा गया है जिसमें अकेले वन विभाग को 16.77 लाख पौधों लगाना है।
जागरण संवाददाता, जौनपुर : मानसून सत्र के आगमन से पूर्व ही वन विभाग पौधारोपण की अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। जिले में 41 लाख पौधों के रोपण का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें अकेले वन विभाग को 16.77 लाख पौधों लगाना है। इसके लिए वन विभाग की नर्सरियों में 77 लाख पौधे तैयार हो रहे हैं। मानसून सत्र में सड़क, नहर, ग्राम समाज, रेलवे विभाग, स्कूल की भूमि पर पौधों का रोपण किया जाएगा। इसके लिए वन विभाग जुलाई माह में विशेष अभियान चलाएगा।
शासन की तरफ से इस बार जिले के लिए 41 लाख पौधारोपण का लक्ष्य मिला है। इसके लिए वन विभाग की 148 नर्सरियों में 66 लाख 71 हजार पौधे तैयार किए जा रहे हैं। यह पौधारोपण 316 स्थानों पर 1368.10 हेक्टेयर में किया जाना है। इसके लिए एक से सात जुलाई तक वन महोत्सव चलेगा। जिसमें एक दिन उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देश पर सभी जनपदों में 25 करोड़ पौधारोपण किया जाएगा। पिछले साल जिले में वन विभाग की तरफ से 13 लाख पौधारोपण किया गया था। गड्ढे खोदने का कार्य किया जा रहा है, जुलाई से पौधारोपण शुरू किया जाएगा। बाकी अन्य विभागों के पौधारोपण का कार्य अगस्त तक पूरा करने का लक्ष्य रहेगा। इन विभागों को लगाने हैं इतने पौधे
वन एवं वन्यजीव विभाग को 16.74 लाख, ग्राम्य विकास को 15.35 लाख, राजस्व विभाग को 1.73 लाख, पंचायती राज को 1.73 लाख, उद्यान विभाग को एक लाख 5700, पर्यावरण विभाग को 83 हजार 700, माध्यमिक शिक्षा को 3500, बेसिक शिक्षा को 3500, प्राविधिक शिक्षा को चार हजार, उच्च शिक्षा को 15 हजार 300, कृषि विभाग को दो लाख 94 हजार 500, नगर विकास को 16 हजार 900, लोक निर्माण को छह हजार, जल शक्ति विभाग को छह हजार, स्वास्थ्य विभाग को 5400, उद्योग विभाग 5500, पशुपालन विभाग को 4500, आवास विकास को 4500, रेल विभाग को 10 हजार 900, पुलिस विभाग को 4500, औद्योगिक विकास को दो हजार, रेशम विभाग को 18 हजार 100, सहकारिता विभाग को सात हजार, विद्युत विभाग को 2700, रक्षा विभाग को 3900, श्रम विभाग को 1800, परिवहन विभाग को 1800 पौधे लगाने का लक्ष्य हैं।
बोले अधिकारी
शासन के निर्देश के क्रम में पौधारोपण के लिए गड्ढा खोदा जा चुका है। पूरे जिले के लिए इस बार 41 लाख पौधारोपण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इसमें वन विभाग को 16.74 लाख पौधारोपण का लक्ष्य प्राप्त है। जुलाई में पौधरोपण शुरू हो जाएगा।
-एपी पाठक, डीएफओ।