Move to Jagran APP

92 लाख की लागत से बनेगी महिला थाने की सड़क

जागरण संवाददाता उरई शहर के इकलौते महिला थाने की मुख्य सड़क का कायाकल्प होगा। जिला

By JagranEdited By: Published: Thu, 04 Mar 2021 05:20 PM (IST)Updated: Thu, 04 Mar 2021 05:20 PM (IST)
92 लाख की लागत से बनेगी महिला थाने की सड़क
92 लाख की लागत से बनेगी महिला थाने की सड़क

जागरण संवाददाता, उरई : शहर के इकलौते महिला थाने की मुख्य सड़क का कायाकल्प होगा। जिला पंचायत द्वारा इस जर्जर मार्ग का निर्माण कार्य कराया जाएगा। 92 लाख की लागत से इस मार्ग के निर्माण के लिए बजट भी शासन से स्वीकृत किया गया है।

loksabha election banner

जिला पंचायत के अनुसार टेंडर प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। शहर के बाहर कालपी मार्ग महिला थाने का निर्माण कार्य कराया गया था। अत्याधुनिक व्यवस्था होने के बाद भी रास्ता जर्जर होने से महिला थाने में जाने में असुविधा होती थी। महिला थाने का निर्माण कार्य कार्यदाई संस्था निर्माण निगम ने कराया था। तीन करोड़ से अधिक की लागत से बनने वाले इस थाने को आज तक पुलिस विभाग के हैंडओवर नहीं किया गया है। महिला थाने का मार्ग अत्यंत जर्जर होने के कारण यहां आए दिन फरियादियों को परेशानी उठानी पड़ती है। पूर्व में जिलाधिकारी रहे डॉ. मन्नान अख्तर ने इस मार्ग के निर्माण के लिए विशेष पहल की थी। उनकी पहल रंग लाई है ।

रोड का ऐसे होगा निर्माण कार्य

मार्ग : महिला थाना रोड

लागत : 92 लाख

लंबाई : 1800 मीटर

चौड़ाई : 375 मीटर

प्रस्ताव काफी समय से अधर में लटका था जो अब स्वीकृत हो गया है। मार्ग के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करा दी गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।

विजय प्रकाश वर्मा, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत उरई


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.