सर्प के डसने से दो सगी बहनों की मौत
संवाद सूत्र आटा आटा थाना क्षेत्र के ग्राम सधारा में गुरुवार की रात सो रही दो बहनों को सर्प ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर दोनों बहनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान दोनो की मौत हो गई। मौत की खबर से उनके घर में चीख पुकार मच गई।
दुखद
- आटा थाना क्षेत्र के ग्राम सधारा गांव की घटना
- सोते समय सर्प ने काटा, झाड़- फूंक में पड़े रहे स्वजन
संवाद सूत्र, आटा : आटा थाना क्षेत्र के ग्राम सधारा में गुरुवार की रात सो रही दो बहनों को सर्प ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर दोनों बहनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान दोनो की मौत हो गई। मौत की खबर से उनके घर में चीख पुकार मच गई।
गुरुवार की रात में प्रहलाद पाल की दो पुत्रियां 8 वर्षीय टीना पाल और 12 वर्षीय राजवती पाल रोज की तरह खाना खाकर सोने चली गईं । देर रात अचानक सर्प ने दोनों बहनों को डस लिया। सर्प के डसने से दोनों बहनों की नींद खुल गई। दोनो बहने रोने बिलखने लगीं। उनके रोने की आवाज को सुनकर स्वजन जाग गए। उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें टीना की इलाज के दौरान मौत हो गई। जब कि राजवती की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। लेकिन झांसी पहुंचने से पहले उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों पुत्रियों को सर्प डसने के बाद उन्हें ग्राम नियामतपुर झाड़ने फूंकने के लिए ले गए थे इसके बाद वहां आराम नहीं मिला तो उन दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उनके पिता प्रहलाद ने बताया कि उनकी दो पुत्रियां और एक पुत्र साथ में तीनों सो रहे थे सबसे पहले सर्प ने दोनों पुत्रियों को डस लिया, तब तक घरवालों ने पुत्र को जल्दी से उठा लिया।