Move to Jagran APP

परिषदीय विद्यालय में मृत मिले दो मादा मोर

संवाद सहयोगी छिबरामऊ परिषदीय विद्यालय परिसर में दो मादा मोर मृत मिले।

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Jan 2021 06:20 PM (IST)Updated: Mon, 18 Jan 2021 06:20 PM (IST)
परिषदीय विद्यालय में मृत मिले दो मादा मोर
परिषदीय विद्यालय में मृत मिले दो मादा मोर

संवाद सहयोगी, छिबरामऊ: परिषदीय विद्यालय परिसर में दो मादा मोर मृत मिले। शिक्षकों ने बर्ड फ्लू की आशंका पर पशु चिकित्सालय की टीम को जानकारी दी। दोनों पर कुत्तों ने हमला किया था। खून व चोट के निशान मिले। वहीं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हमला व सर्दी लगने से मौत की पुष्टी हुई।

loksabha election banner

कोतवाली छिबरामऊ के अंतर्गत गांव हाथिन में प्राथमिक विद्यालय संचालित है। सोमवार को प्रधानाध्यापक सुषमा शर्मा, सहायक अध्यापक सपना व स्नेहलता विद्यालय पहुंची। विद्यालय परिसर में दो मोर मृत पड़े देखे। बर्ड फ्लू की आशंका जताते हुए जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहन सिंह ने फार्मासिस्ट गौरव पांडेय समेत टीम विद्यालय भेजी। टीम दोनों शव अस्पताल लेकर आई। वहां परीक्षण में दोनों मादा निकलीं। शरीर पर कुत्तों के हमलों के निशान मिले। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. मोहन सिंह ने बताया कि कुत्तों के हमले से दोनों घायल हो हुई थीं। चोट के निशान मिले व खून भी काफी बह गया था। पोस्टमार्टम किया गया है। इसमें घायल व सर्दी लगने से मौत होना आया है। बर्ड फ्लू का कोई संक्रमण नहीं है। बर्ड फ्लू होने पर बड़ी संख्या में ही एक पक्षियों की मौत होती है। एक कौआ की मौत, दूसरा जख्मी

- बर्ड फ्लू की आशंका, पोस्टमार्टम में सर्दी से मौत

- सरायमीरा क्षेत्र के पेड़ पर लड़ते समय गिरे थे कौए

जागरण संवाददाता, कन्नौज : पेड़ से लड़ते समय दो कौआ सड़क पर गिर गए। इसमें एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। लोगों में बर्ड फ्लू की आशंका जताई, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह सर्दी निकली।

सोमवार को नगर के सरायमीरा में ठेकेदार वाली गली में सुबह दो कौआ पेड़ पर लड़ रहे थे। लटते हुए दोनों पेड़ से सड़क पर गिर गए, जो उठ नहीं सके। पास खेल रहे बच्चों ने देखा तो जानकारी आसपास के लोगों को दी। बर्ड फ्लू की आशंका पर दहशत फैल गई। लोगों ने फौरन पशु पालन विभाग की टास्क फोर्स को जानकारी दी। संक्रमण के डर से वहां से सभी हट गए। टास्क फोर्स से डॉ. महेंद्र सिंह व धीरेंद्र त्रिपाठी व वन विभाग से दारोगा राकेश बाबू दीक्षित व सतीष कुमार श्रीवास्तव पहुंचे। जांच की तो एक कौआ मरा मिला, जबकि दूसरा घायल था। दोनों को सदर के पशु चिकित्सालय ले गए। जहां पोस्टमार्टम किया गया। डॉ. महेंद्र ने बताया कि पोस्टमार्टम में सर्दी लगने से मौत होने की पुष्टि हुई है, जबकि घायल कौआ का उपचार किया जा रहा है, जो अभी चिकत्सालय में रखा जाएगा। बर्ड फ्लू का खतरा नहीं है। इससे विभाग व लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, टास्क फोर्स ने कई पोल्ट्री फार्म का निरीक्षण किया, जहां कोई मुर्गा व पक्षी संदिग्ध नहीं मिला। बरेली के इज्जतनगर स्थित भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान भेजे गए 124 सैंपल की रिपोर्ट के लिए संपर्क किया गया। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि अभी रिपोर्ट आना नहीं बताया गया। फिरभी सतर्कता बरती जा रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.