Move to Jagran APP

भाजपा के दो पदाधिकारियों को पार्टी से निकाला

जागरण संवाददाता उरई भाजपा नेत्री से छेड़छाड़ प्रकरण मामले में दो लोगों को पार्टी से निष्कासित कर उनकी सदस्यता समाप्त कर दी गई। दोनों ही एक माननीय के खास माने जाते हैं। पीड़िता ने जिलाध्यक्ष को शिकायती पत्र दिया था जिसके बाद तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया था। जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह बनाजी ने बताया कि कमेटी ने अपनी जांच रिपोर्ट सौंप दी है। दोनों लोग दोषी पाए गए हैं। नगर द्वितीय के कोषाध्यक्ष प्रेमनारायण वर्मा व पूर्व महामंत्री रामू गुप्ता की सदस्यता निरस्त करते हुए निष्कासित कर दिया गया है। पार्टी को बदनाम करने वालों की भाजपा में कोई जगह नहीं है। जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र यादव पूर्व जिला महामंत्री भगवती शरण शुक्ला और महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रीति बंसल को रखा गया। समिति ने जांच कर अपनी रिपोर्ट जिलाध्यक्ष को सौंपी।

By JagranEdited By: Published: Sun, 31 May 2020 09:09 PM (IST)Updated: Sun, 31 May 2020 09:09 PM (IST)
भाजपा के दो पदाधिकारियों को पार्टी से निकाला
भाजपा के दो पदाधिकारियों को पार्टी से निकाला

जागरण संवाददाता, उरई : भाजपा नेत्री से छेड़छाड़ प्रकरण मामले में दो लोगों को पार्टी से निष्कासित कर उनकी सदस्यता समाप्त कर दी गई। दोनों ही एक माननीय के खास माने जाते हैं। पीड़िता ने जिलाध्यक्ष को शिकायती पत्र दिया था, जिसके बाद तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया था। जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह बनाजी ने बताया कि कमेटी ने अपनी जांच रिपोर्ट सौंप दी है। दोनों लोग दोषी पाए गए हैं। नगर द्वितीय के कोषाध्यक्ष प्रेमनारायण वर्मा व पूर्व महामंत्री रामू गुप्ता की सदस्यता निरस्त करते हुए निष्कासित कर दिया गया है। पार्टी को बदनाम करने वालों की भाजपा में कोई जगह नहीं है। निष्कासन की सूचना प्रदेश अध्यक्ष व क्षेत्रीय अध्यक्ष को दी गई है।

loksabha election banner

गलत मंशा से आने और प्रलोभन देने की लिखित शिकायत मिलने के बाद जिलाध्यक्ष ने जांच समिति का गठन किया था। जिसमें जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र यादव, पूर्व जिला महामंत्री भगवती शरण शुक्ला और महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रीति बंसल को रखा गया। समिति ने जांच कर अपनी रिपोर्ट जिलाध्यक्ष को सौंपी। दोषी पाए जाने के बाद दोनों लोगों पर कार्रवाई की गई।

नगर द्वितीय कार्यकारिणी में महिला पदाधिकारी का आरोप था कि 15 मई को पार्टी के ही दो पदाधिकारी गलत मंशा से उसके ब्यूटी पार्लर पर आए। रोकने के बाद भी दोनों लोग ऊपर वाले कमरे में आ गए। जबरन उसके साथ फोटो खींचने लगे। बाद में उसे प्रलोभन देते हुए कहा कि पार्लर को बेहतर बनाने के लिए वह उसमें पैसा लगवा देंगे, स्कूटी खरीद देंगे। उसका जन्मदिन धूमधाम से मनाएंगे। दोनों उसे गलत तरीके से छूने लगे उन्होंने विरोध किया तो अपने रुतबे का हवाला देते हुए चले गए। भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह बनाजी को लिखित शिकायत दी थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.