Move to Jagran APP

धान की पराली जलाने में तीन किसानों पर मुकदमा

संवाद सूत्र आटा सरकार के साथ प्रशासन लगा

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Oct 2020 11:15 PM (IST)Updated: Fri, 09 Oct 2020 11:15 PM (IST)
धान की पराली जलाने में तीन किसानों पर मुकदमा
धान की पराली जलाने में तीन किसानों पर मुकदमा

संवाद सूत्र, आटा : सरकार के साथ प्रशासन लगातार किसानों को खेतों में पराली न जलाने की चेतावनी दे रहा है इसके बाद भी किसान नहीं मान रहे हैं। क्षेत्र के ग्राम दशहरी में पराली जलाने पर तीन किसानों के खिलाफ लेखपाल ने मुकदमा दर्ज कराया है।

loksabha election banner

थाना क्षेत्र के ग्राम दशहरी निवासी अशोक कुमार व सुरेंद्र पाल सिंह की खेती है। उन्होंने अपनी जमीन को किसान दिनेश कुमार को बलकट पर दे रखी थी जिसमें उसने धान की फसल बोयी थी। इसके बाद उसकी फसल तैयार हो गयी और उसने पराली को खेत में ही छोड़ दिया था। गुरुवार की शाम को किसान दिनेश कुमार ने धान की पराली में आग लगा दी जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी शिकायत लेखपाल से की थी। लेखपाल दिनेश कुमार ने गांव पहुंचकर जांच की तो शिकायत सही पायी गयी। जिसके बाद लेखपाल ने तीनों किसानों के खिलाफ थाने में तहरीर दी थी जिस पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.