Move to Jagran APP

छिन गए जिगर के टुकड़े, सूनी हो गई जमुना की गोद

संवाद सूत्र, महेबा : चुर्खी थाना क्षेत्र के अटरा कला गांव में एक साथ भाई-बहन की मौत हो जाने के

By JagranEdited By: Published: Sun, 02 Sep 2018 04:29 PM (IST)Updated: Sun, 02 Sep 2018 04:29 PM (IST)
छिन गए जिगर के टुकड़े, सूनी हो गई जमुना की गोद
छिन गए जिगर के टुकड़े, सूनी हो गई जमुना की गोद

संवाद सूत्र, महेबा : चुर्खी थाना क्षेत्र के अटरा कला गांव में एक साथ भाई-बहन की मौत हो जाने के बाद मां जमुना देवी की गोद सूनी हो गई। आंगन में किलकारी भरने वाले दो मासूमों की मौत से मां के साथ पिता मान¨सह का भी बुरा हाल है। मजदूरी कर लौटे तो दोनों के शव देख बेसुध हो गए।

loksabha election banner

ब्लाक महेबा के अटरा कला गांव में शनिवार की रात को ऐसी गाज गिरी की हंसते-खेलते परिवार का सब कुछ छिन गया। हृदय विदारक घटना से पूरे गांव में मातम छाया है। मान¨सह रजक व उनकी पत्नी जमुना देवी शनिवार को खेतों पर मजदूरी करने गए थे। घर पर पुत्री सृष्टि (3) व पुत्र युवराज (2) ही थे। दोनों बच्चे देर शाम घर के पीछे के हिस्से में खेल रहे थे तभी अचानक मकान की कच्ची दीवार गिर गई और दोनों की मलबे में दबकर मौत हो गई। मोहिनी के चिल्लाने पर जुटे ग्रामीण

ग्रामीणों ने बताया की जब दीवार गिरी तो वहां से प्रदीप पांडेय की 20 वर्षीय पुत्री मोहिनी एक दुकान से सौदा लेकर लौट रही थी। तभी उसने घटना देखी और जोर-जोर से शोर मचाने लगी। आवाज सुन पहुंचे गांव वालों ने दोनों बच्चों को मलबे से निकाला। घटना के 20 मिनट बाद बच्चों के माता-पिता भी आ गए। आनन फानन में दोनों मासूमों को स्वास्थ्य केंद्र बाबई ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बच्चों की मौत की खबर सुनते ही पूरे घर में कोहराम मच गया। मां जमुना देवी व पिता मान¨सह पछाड़ खाकर गिर गए जो कभी होश में आते और कभी अपने लाडले और लाडली का नाम लेकर बेसुध हो जाते थे। आठ लाख की मिलेगी सहायता

हृदय विदारक घटना की जानकारी होते ही उप जिलाधिकारी सुनील कुमार शुक्ला तथा तहसीलदार शालिग्राम व पुलिस उपाधीक्षक सुबोध कुमार गौतम, थानाध्यक्ष महेंद्र ¨सह रात्रि 10 बजे के लगभग गांव पहुंच गए थे। जिन्होंने मान¨सह व उनके परिजनों को सांत्वना दी। एसडीएम ने कहा कि दोनों मासूमों की दुर्घटना में मौत होने के कारण परिजनों को चार-चार लाख कुल आठ लाख की सहायता सरकार से दी जाएगी। 22 अगस्त को मना था युवराज का जन्मदिन

लाडले के जन्मदिन को याद कर युवराज की मां दहाड़े मारकर रो रही थी। दस दिन पहले 22 अगस्त को लाल का जन्मदिन मना था, जिसकी खुशियां अभी भूल नहीं पाए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.