¨हदुओं के स्वाभिमान को राम मंदिर का निर्माण जरूरी
जागरण संवाददाता, उरई : राम मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाई गई थी, ¨हदुओं को अपमानित किया गया
जागरण संवाददाता, उरई : राम मंदिर तोड़कर मस्जिद बनाई गई थी, ¨हदुओं को अपमानित किया गया था। ¨हदुओं के स्वाभिमान के लिए राम मंदिर का निर्माण जरूरी है। उक्त बात विश्व ¨हदू परिषद के उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड प्रभारी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री लखनऊ क्षेत्र अम्बरीष ने रविवार को यहां कही।
राधा पैलेस में आयोजित धर्म रक्षा समर्पण निधि कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि एक हजार साल की गुलामी के बाद ¨हदू समाज अपने को असहाय व असुरक्षित महसूस कर रहा था। तब साधू-संतों के मार्गदर्शन में ¨हदुत्व के सम्मान व स्वाभिमान की रक्षा के लिए वर्ष 1964 में विश्व ¨हदू परिषद की स्थापना की गई। देश के मठ-मंदिरों, साधू-संतों के प्रयास से धर्म, जनजागरण के सतत प्रयास के कारण ¨हदुत्व आज ¨जदा है। प्रत्येक ¨हदू विराट ¨हदू समाज का अभिन्न अंग है। ¨हदू वसुधैव कुटुंबकम बनाने के लिए संपूर्ण दुनिया को अपना कुटुंब मानते हैं। भगवान श्रीराम ने वानर-भालुओं को अपना भाई बनाकर दुनिया के सबसे शक्तिशाली असुर का अंत कर दिया था। सब ¨हदू सहोदर भाई हैं। कोई छोटा-बड़ा पतित नहीं है। दूरदराज नगरवासी, ग्रामवासी, गिरिवासियों, वनवासियों तक विहिप की इकाइयों का गठन कर समाज के हर वर्ग, आखिरी ¨हदू तक विहिप का एजेंडा कार्यकर्ताओं के माध्यम से हमें पहुंचाना होगा। नई पीढ़ी को धर्म रक्षा व ¨हदू संस्कार के लिए जनजागरण करना जरूरी है।
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष रामेश्वर दयाल त्रिपाठी, शैलेंद्र श्रीखंडे, जिलाध्यक्ष इंद्रपाल ¨सह चौहान, जिला महामंत्री बलवीर ¨सह जादौन, इंदेश्वर दयाल अवस्थी, जिला सेवा प्रमुख सुधीर शर्मा, बजरंग दल जिला संयोजक मनुराज तिवारी, सह संयोजक रवि राठौर, राहुल परिहार, प्रदीप गुप्ता, जितेंद्र तिवारी, अनूप राजावत, प्रांतीय सुरक्षा प्रमुख अजय तिवारी, रामरिशी मेहरोत्रा, अनूप शुक्ला, डा. नवाब ¨सह जादौन, पूजा सेंगर, शोभा ¨सह, डा. अंशू दुबे, डा. भास्कर अवस्थी, आरएसएस के अशोक, प्रताप पाल, सत्यप्रकाश त्रिपाठी, रामवीर राजावत समेत कई लोग मौजूद रहे।