युवक की मौत के बाद गांव में तनाव, दो आरोपित गिरफ्तार
जागरण संवाददाता उरई कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम देबनपुरा में प्रेम प्रसंग को लेकर हुए सं
जागरण संवाददाता, उरई : कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम देबनपुरा में प्रेम प्रसंग को लेकर हुए संघर्ष में घायल एक युवक की मौत के बाद तनाव के हालात हैं। युवक को आरोपितों ने छत से फेंक दिया था। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। गांव में तनाव के देखते हुए पुलिस गश्त कर रही है। मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ा दी गई है। दो नामजद आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभी तीन फरार हैं। जिनकी तलाश की जा रही है।
कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम देबनपुरवा में सोमवार की रात प्रेम प्रसंग के चलते दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया था। 20 वर्षीय युवक शाह आलम को इस दौरान छत से फेंक दिया गया था। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल से मेडिकल कालेज रेफर किया गया था, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शाह आलम की मां फरजाना ने रियासत, उसकी पत्नी पप्पी हजरत हुसैन व लला निवासी ग्राम बजीदा थाना कोतवाली उरई के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन अब जबकि घायल की मौत हो गई है, इसके बाद पुलिस ने मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ा दी है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस की गश्त बढ़ाई गई है।
मामले में दो नामजद आरोपितों रियासत एवं हजरत हुसैन को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है, जल्द सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
- डॉ. यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक