Move to Jagran APP

कोहरे के बाद निकली धूप, ठंड से राहत

जागरण संवाददाता उरई शुक्रवार की सुबह घना कोहरा के बाद बाद जब घूप निकली तो लोगो

By JagranEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 11:51 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 11:51 PM (IST)
कोहरे के बाद निकली धूप, ठंड से राहत
कोहरे के बाद निकली धूप, ठंड से राहत

जागरण संवाददाता, उरई : शुक्रवार की सुबह घना कोहरा के बाद बाद जब घूप निकली तो लोगों ने राहत की सांस ली। लेकिन शाम होते ही ठंडक बढ़ गई। सुबह घने कोहरे के चलते मुख्य मार्ग पर वाहन रेंग-रेंग कर चले। शुक्रवार को जिले में अधिकतम तापमान 21 व न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रहा। जिले में गलन कम नहीं हुई है। वहीं हवा ने भी ठंड बढ़ा दी है। सर्द हवाओं के बीच अलाव बने सहारा बने हुए हैं।

loksabha election banner

तीन दिनों से जिले में कोहरा कम नहीं हो रहा है। जिसके चलते लोग पूरे दिन अलाव और घरों पर ही दुबके थे। शुक्रवार की सुबह आठ बजे तक कोहरा होने से वाहन रेंग-रेंग कर चलते नजर आए। कोहरे के कारण सर्दी भी अधिक थी जिससे लोगों को आग का सहारा लेना पड़ा। 9 बजे के बाद कुछ मौसम साफ होने लगा था और कोहरा भी कम हो गया था 11 बजे तक तेज धूप निकल आई थी जिससे लोगों को सर्दी से काफी राहत महसूस हुई। धूप निकलने के कारण बुजुर्ग व बच्चे भी धूप का आनंद लेते नजर आए। दोपहर 2 बजे के बाद धूप कुछ कम हो गई और सर्द हवाएं भी धीरे-धीरे चलने लगी थीं। शाम 4 बजे तक धूप बिल्कुल नहीं रही और सर्दी ने जोर पकड़ लिया था। शाम तक सर्दी तेज हो गई और लोग गर्म कपड़े पहनने के साथ आग तापते नजर आए। चौराहों पर जल रहे अलाव के आसपास भी लोगों के साथ जानवर भी खड़े नजर आए। शाम तक सर्दी तेज हो गई और लोग गर्म कपड़े पहनने के साथ आग तापते नजर आए। चौराहों पर जल रहे अलाव के आसपास भी लोगों के साथ जानवर भी खड़े नजर आए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.