Move to Jagran APP

उरई में सपाइयों ने सादगी से मनाया पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम का जन्मदिन

जागरण टीम उरई समाजवादी पार्टी के संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का रविवार क

By JagranEdited By: Published: Mon, 23 Nov 2020 12:10 AM (IST)Updated: Mon, 23 Nov 2020 12:10 AM (IST)
उरई में सपाइयों ने सादगी से मनाया पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम का जन्मदिन
उरई में सपाइयों ने सादगी से मनाया पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम का जन्मदिन

जागरण टीम , उरई : समाजवादी पार्टी के संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का रविवार को 82वां जन्मदिन फैंस एसोसिएशन, मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के साथ सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया। साथ ही कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रा निकालकर उनके दीर्घायु की कामना की।

loksabha election banner

पार्टी कार्यालय में सबसे पहले जिलाध्यक्ष नवाब सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के जन्मदिन पर केक काटा और कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि नेताजी का जीवन संघर्षों से भरा रहा है और वह हमेशा गरीबों के नेता रहे हैं। फैंस एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुमित त्रिपाठी ने कहा कि नेताजी बचपन से ही संघर्षों का सामना करते हुए आगे बढ़े हैं नेता जी ने सदैव गरीबों, मजदूरों, पिछड़ो, अल्पसंख्यक के हित में कार्य किया है। वे समाज के सभी वर्गो को साथ लेकर चलने वाले नेता हैं। प्रदेश महासचिव दीपू त्रिपाठी ने मुलायम सिंह यादव को भारत के अल्पसंख्यकों,किसानों एवं गरीबों का नेता बताया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर नेताजी का जन्मदिन मनाया। इस दौरान बलवान गुर्जर, दिनेश चंद्र शर्मा, धर्मेश शर्मा, यूनिस खाँन, रणजीत राजपूत, हनुमंत सिंह, नीलू यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष कुंवर पृथ्वी सिंह यादव के नेतृत्व में साइकिल यात्रा निकाली गई जिसमें सभी वरिष्ठ नेताओं केक काटकर पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के दीर्घायु की कामना की। इस दौरान जिला महासचिव मयंक जाटव, नोमान अहमद, सौरभ खरे, विशाल यादव, प्रताप सिंह यादव, गोपाल सिंह मौजूद रहे। उधर अनुसूचित जाति जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष जीवन प्रताप बाल्मीकि ने नेताजी के जन्मदिन पर जिला अस्पताल व वृद्धाश्रम में फल वितरण किया। इस दौरान जयदेव यादव, जितेंद्र यादव, उमेश बाल्मीकि, आलोक महान, नीरज पॉल, मनोज दिवाकर मौजूद रहे।

- माधौगढ़ नगर पंचयत उमरी में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पूर्व मुलायम सिंह यादव का 82वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान सुरेंद्र सिंह सेंगर, दीपक ठाकुर, हरीनारायण तिवारी, पवन तिवारी, मोनू खटीक, गौस मुहम्मद, अन्नू राजावत,आशीष उपाध्याय, प्रशांत, शमी, प्रविदर शर्मा, रामसिंह मौजूद रहे।

- मोहल्ला आराजीलेन इलाके में कुरैशियान मदरसे में समाजवादी कार्यकर्ता एकत्रित हुए जहां पर सभी ने बड़े ही सादगी के साथ समाजवादी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का केक काटकर जन्मदिन मनाया। पूर्व जिलाध्यक्ष धीरेंद्र यादव, ताहिर कुरैशी, रवि यादव, राम मिलन कुशवाहा, वीरसिंह कुशवाहा, शांतनु यादव, रहम इलाही कुरैशी, राहुल, अंकित, विपिन आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.