Move to Jagran APP

किसानों की समस्याओं को उठाएंगे सपा प्रदेश अध्यक्ष

जागरण संवाददाता, उरई : समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरपाल ¨सह यादव ने कहा है कि प्रदेश अ

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Sep 2018 11:36 PM (IST)Updated: Mon, 17 Sep 2018 11:36 PM (IST)
किसानों की समस्याओं को उठाएंगे सपा प्रदेश अध्यक्ष
किसानों की समस्याओं को उठाएंगे सपा प्रदेश अध्यक्ष

जागरण संवाददाता, उरई : समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष वीरपाल ¨सह यादव ने कहा है कि प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम 28 सितंबर को यहां आकर किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा करेंगे। जमुना पैलेस में किसान सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिले के अलावा वे ललितपुर व झांसी भी जाएंगे।

loksabha election banner

पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि बुंदेलखंड में किसानों की समस्याएं अधिक हैं। इन किसानों की सुनने वाला कोई नहीं है। समाजवादी पार्टी पहले से ही किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीर रही है। किसानों की परेशानियों को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष किसानों के बीच आ रहे हैं। जिले के बाद वे मंडल के तीनों जनपदों में पहुंचकर किसानों से जुड़े कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे। किसान सम्मेलन की तैयारियां सुरू की जा चुकी हैं। विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन के प्रतिनिधि आरपी निरंजन ने कहा कि वर्तमान में किसानों की स्थिति बेहद खराब है। सरकार किसानों को लेकर उपेक्षा का रवैया अपनाए हुए हैं। जीएसटी लगाकर कृषि यंत्र बेचे जाते हैं जिससे किसानों को काफी नुकसान होता है। किसान अधिक कीमत पर कृषि यंत्र खरीद पानी की स्थिति में नहीं है। सरकार अन्ना प्रथा को समाप्त करने पर भी जोर नहीं दे रही है। किसानों के दर्द को समाजवादी पार्टी समझती है और समस्याओं का निराकरण भी सपा ही करेगी। इस मौके पर पूर्व विधायक दयाशंकर वर्मा, जुल्फिकार अहमद, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव बजरिया, राजीव शर्मा, भानु वर्मा, मोहम्मद तारिक, तेज प्रताप यादव आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.