रामलीला का मंचन देख लोगों ने लगाए जय श्रीराम के जयकारे
संवाद सहयोगी कालपी शनिवार की रात नगर के लंका मीनार प्रांगण में धनुष यज्ञ की लीला का शु
संवाद सहयोगी, कालपी: शनिवार की रात नगर के लंका मीनार प्रांगण में धनुष यज्ञ की लीला का शुभारंभ पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी ने भगवान आरती एवं रामायण का विधिवत पूजन जयकारों के साथ किया।
लुढ़केश्वर बाल समाज और श्रीगणेश जी महाराज समिति के तत्वावधान में मोहल्ला रावगंज स्थित लंका मीनार प्रांगण में रामलीला का आयोजन किया गया। रामलीला के दौरान पुष्प वाटिका, राम-सीता का प्रवेश, धनुष यज्ञ में रावण-बाणासुर संवाद, परशुराम और लक्ष्मण संवाद के प्रसंग का मंचन कलाकारों द्वारा किया गया। पुष्पवाटिका में प्रभुराम और लक्ष्मण फूल लेने के लिए जाते हैं। उसी समय माता सीता गौरी पूजन के लिए पुष्पवाटिका में प्रवेश करती हैं। दोनों लोग एक दूसरे को जिस तरह से देखते हैं उसका मंचन बड़े ही मार्मिक ढंग से प्रस्तुत किया गया। इसके बाद धनुष यज्ञ के दौरान रावण-बाणासुर संवाद मंचन देख लोग रोमांचित हो गए। बड़े महारथियों द्वारा धनुष न तोड़ पाने पर राजा जनक की व्यथा पूर्ण वाणी सुनकर महर्षि विश्वामित्र के आदेश पर प्रभु श्रीराम के द्वारा शिव धनुष को तोड़ने के ²श्य का मंचन लोगों को मोह गया। इसके बाद शिव धनुष के टूटने से क्रोधित परशुराम के जनकपुर में पहुंचने पर परशुराम और लक्ष्मण संवाद को सुनकर लोग गंभीर हो गए। मंचन को देख पूरा पंडाल राममय हो गया। इसके बाद पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम ने हम लोगों को बुराईयों से दूर रहकर अच्छे रास्तों पर चलने की प्रेरणा दी है। सभी को उनको आदर्शों को आत्मसात करना चाहिए। इस दौरान मनोज चतुर्वेदी, मलखान सिंह यादव, विश्वजीत गुप्ता, रवि तिवारी, दीनबंधु शुक्ला, रामसुंदर तिवारी सहित कई लोग मौजूद रहे।