रानी लक्ष्मीबाई ने देश के लिए दिया बलिदान
जागरण संवाददाता, उरई : झांसी की रानी लक्ष्मी बाई की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यक
जागरण संवाददाता, उरई : झांसी की रानी लक्ष्मी बाई की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वीरांगन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनको याद किया। इसके पहले प्रतिमा की साफ सफाई कार्यकर्ताओं ने की। इस मौके पर कहा गया कि वीरांगना ने देश के खातिर अपना बलिदान दिया। उन्होंने अंग्रेजों के छक्के रणभूमि में छुड़ा दिए। उनका जीवन हर देशवासी के लिए अनुकरणीय है।
सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष नागेंद्र गुप्ता कार्यकर्ताओं के साथ टाउनहाल के सामने बने लक्ष्मीबाई स्मारक पहुंचे। उन्होंने धूल धूरसित प्रतिमा की सफाई की। बाल्टियों में पानी भरकर प्रतिमा को धोया गया इसके बाद फूल मालाएं अर्पित की गईं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि महारानी लक्ष्मीबाई ने 1857 में अंग्रेजों से घनघोर युद्ध किया। अंग्रेजी सेना के पांव उखाड़ दिए। बाद में रानी युद्ध करते हुए वीरगति को प्राप्त हुईं। उन्होने जीते जी अंग्रेजों को किले में अधिकार नहीं करने दिया। राजा बाल गंगाधर राव की मृत्यु होने के बाद उन्होंने राज्य का कुशल संचालन किया। इतिहास के पन्नों में रानी लक्ष्मीबाई का नाम हमेशा स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा। इस मौके पर नीरज श्रीवास्तव सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। दूसरी ओर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर पुष्पार्चन किया। जिला संयोजक सुशांत जादौन, राजेंद्र द्विवेदी, हर्ष गुप्ता, सत्यम ज्ञाज्ञिक, आयुष आदि उपस्थित रहे।
-------------------
नगरपालिका ने नहीं कराई प्रतिमा की सफाई
रानी लक्ष्मीबाई की जयंती नगरपालिका को याद नहीं रही। यही वजह रही कि उनकी प्रमिता को साफ कराने की जहमत नहीं उठाई गई। बाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा की धुलाई कर उसे साफ किया।