आज उरई में रोड शो करेंगी प्रियंका वाड्रा
से पुलिस लाइन हेलीपैड पर उतरेंगी। इसके बाद कार द्वारा आंबेडकर चौराहे पर स्थिति बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी। यहीं पर स्थित सैय्यद पदमशाह बाबा की मजार पर माथा टेकेंगी। यहां से रोड शो करते हुए गांधी चबूतरे पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी। बाद में शहीद भगत सिंह चौराहा घंटाघर होते हुए माहिल तालाब के सामने से बजरिया में रोड शो करते हुए आंबेडकर चौराहा पहुंचेगी। यहां पर कुछ मिनट की नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगी। जिलाध्यक्ष चौधरी श्याम सुंदर ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए जानकारी दी कि नुक्कड़ सभा के बाद हेलीकाप्टर द्वारा रवाना हो जाएंगी।
जागरण संवाददाता, उरई : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा गुरुवार को उरई में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो करेंगी। उनके आगमन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को महापुरुषों के प्रतिमा स्थलों की सफाई भी करा दी गई है।
गुरुवार को दोपहर 2.50 बजे प्रियंका वाड्रा का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर उतरेगा। यहां से वह कार से आंबेडकर चौराहा पहुंचेंगी और बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी। यहीं पर स्थित सैय्यद पदमशाह बाबा की मजार पर माथा टेकेंगी। यहां से रोड शो करते हुए गांधी चबूतरे पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगी। बाद में शहीद भगत सिंह चौराहा, घंटाघर होते हुए माहिल तालाब के सामने से बजरिया में रोड शो करते हुए आंबेडकर चौराहा पहुंचेगी। यहां नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी श्याम सुंदर ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए जानकारी दी कि नुक्कड़ सभा के बाद वह हेलीकॉप्टर से रवाना हो जाएंगी।