नाबालिग से छेड़खानी में तीन पर पॉस्को का मुकदमा
संवाद सहयोगी कालपी एक किशोरी को एक युवक के द्वारा छेड़खानी एवं दुष्कर्म करने के प्रया
संवाद सहयोगी, कालपी : एक किशोरी को एक युवक के द्वारा छेड़खानी एवं दुष्कर्म करने के प्रयास की घटना को लेकर पीड़िता के पिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने तीन नामजद लोगों के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के यमुना पट्टी के एक गांव निवासी पीड़िता के पिता ने कोतवाली में दी तहरीर देकर बताया कि उनकी नाबालिग पुत्री 22 फरवरी की दोपहर को घर के समीप खेत की रखवाली कर रही थी। उसी समय गांव के निवासी लाला, दिलशाद व जुनैद समेत तीनों ने खेतों में जाकर उनकी पुत्री को पकड़कर छेड़खानी तथा दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। उसी समय पुत्री झगड़ा करते हुए उनके चंगुल से छूटकर घर पहुंची और घटना की जानकारी पिता को दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।