लखनऊ से उरई आई टीम ने अच्छी फसल देखकर बीज गोदाम प्रभारी को सराहा
संवाद सूत्र आटा कस्बा में लखनऊ से आई टीम ने किसानों के खेतों में भ्रमण करते हुए खेतों म
संवाद सूत्र, आटा : कस्बा में लखनऊ से आई टीम ने किसानों के खेतों में भ्रमण करते हुए खेतों में जाकर फसलों की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने किसानों से बीज गोदाम प्रभारी के बारे में जानकारी ली। सब सही मिलने पर टीम ने गोदाम प्रभारी की सराहना की।
राष्टीय खाद सुरक्षा मिशन तथा नेमेट की ²ष्टि योजना के तहत लखनऊ से आई टीम के सदस्य डॉ. प्रवीन कुमार आर्या, संजय सिंह तकनीकी सहायक ने कस्बा निवासी किसान त्रिजुगीनारायण, अजय कुमार पांडेय, महेश चंद पांडेय के खेतों में जाकर निरीक्षण कर खेतो में चना की फसल देखी। उन्होंने अखिल तिवारी, दीनानाथ, कृष्ण कुमार तिवारी के खेत में मटर की फसल देखी। उन्होंने बीज गोदाम प्रभारी मुनेंद्र कुमार शर्मा, नुसरत अली और अन्य कृषि विभाग के कर्मचारियों से इसकी जानकारी ली तो बताया गया कि अच्छी किस्म का बीज किसानों ने प्रयोग किया है जिससे फसल अच्छी है। टीम के सदस्यों को किसानों ने बताया कि उन्हें फसल से संबंधित सभी जानकारियां बीज गोदाम प्रभारी मुनेंद्र कुमार से मिलती हैं। इस पर टीम के सदस्यों ने उनकी पीठ थपथपाई। किसानों के समर्थन में सपा कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली संवाद सहयोगी, कोंच : कृषि बिल के विरोध को लेकर चल रहे किसानों के आंदोलन का समर्थन करते हुए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बाइक किसान यात्रा निकाली।
मथुरा प्रसाद महाविद्यालय के पास से शुरू हुई किसान बाइक यात्रा सागर चौकी तिराहा, नई बस्ती, लवली चौराहा होती हुई नगर के कई इलाकों से गुजरी। यात्रा का उद्देश्य किसानों के आंदोलन का समर्थन कर किसान बिलों को वापस लेने के लिए सरकार पर दबाव बनाना रहा। हालांकि सपा के इस कार्यक्रम में पार्टी की गुटबाजी भी दिखाई दी। नगर के कई वरिष्ट सपा कार्यकर्ता इस यात्रा से अगल रहे। वीरेंद्र सिंह यादव, मोनू पारस वर्मा, राघवेंद्र, मनोज, रहमलाई, रिजवान मंसूरी, रामानंद, सौबी मंसूरी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।