Move to Jagran APP

ओल्ड एज होम ने बिछड़ी मां को बेटे से मिलाया

जागरण संवाददाता औरैया माधव

By JagranEdited By: Published: Sat, 14 May 2022 04:01 AM (IST)Updated: Sat, 14 May 2022 04:01 AM (IST)
ओल्ड एज होम ने बिछड़ी मां को बेटे से मिलाया
ओल्ड एज होम ने बिछड़ी मां को बेटे से मिलाया

ओल्ड एज होम ने बिछड़ी मां को बेटे से मिलाया

loksabha election banner

जागरण संवाददाता, औरैया: माधव हैप्पी ओल्ड एज होम का वर्चुअल आयोजन ने आनेपुर स्थित वृद्धा आश्रम में रह रही मां को उसके बिछडे़ बेटे से मिलाने में सफलता हासिल की। इससे पहले भी यह संस्था अपनों को मिलाने का कार्य कर चुकी है। वृद्धा आश्रम में रह रही एक दुखियारी मां अपने बेटे से 21 अप्रैल 2022 को बिधूना स्थित बेटी सुषमा देवी के घर से बिछड़ गई। भटकते हुए वह अछल्दा थाना पहुंच गई। थाना अध्यक्ष ने पूछताछ की तो वृद्ध मां अपना नाम सावित्री देवी गुप्ता व पता बिधूना, महेवा, छिबरामऊ, इटावा जिला आदि बताती रहीं। सही पता ने बता पाने की वजह से वृद्धा आश्रम के संचालक राजवर्धन शुक्ल से संपर्क कर बुजुर्ग मां के बारे में जानकारी देकर आश्रम में रहने की अनुमति ली। कमेटी के सदस्य स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उसे महिला पुलिस के साथ आश्रम ले आए। सावित्री की मानसिक हालत खराब व स्वास्थ्य कमजोर था। महिला की देखरेख व खानपान की संपूर्ण व्यवस्था की गई। समय समय पर इलाज भी कराया गया। परिवार वालों को खोजने का कार्यक्रम संस्था द्वारा संचालित माधव हैप्पी ओल्ड एज होम की ओर से लगातार चल रहा था। आठ मई को मदर्स-डे वीक पर आनलाइन कार्यक्रम में सभी को सूचना दी गई। 12 मई को छिबरामऊ निवासी राजीव कुमार गुप्ता ने पहचाना कि आश्रम में रह रही सावित्री उनकी मां है। शुक्रवार को वह मां से मिलकर भावुक हुए। उन्होंने संस्था सचिव व वृद्ध आश्रम के समस्त स्टाफ का आभार जताया। इस अवसर पर नरेंद्र पाल, हिमांशु मिश्रा, हरदीप कुमार गौतम आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.