नगर पंचायत रामपुरा का बढ़ेगा कद, सीमा विस्तार शुरू
संवाद सूत्र रामपुरा शहरी क्षेत्रों के बढ़ते कदमों को देखकर राज्य सरकार द्वारा नगर पंचा
संवाद सूत्र, रामपुरा : शहरी क्षेत्रों के बढ़ते कदमों को देखकर राज्य सरकार द्वारा नगर पंचायत रामपुरा को नगर सीमा विस्तार करने के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी गई है। ये खबर मिलते ही नगरवासियों में हर्ष की लहर दौड़ गई। वहीं लोगों ने नगर पंचायत कार्यालय पर आकर चेयरमैन को मिठाई खिलाकर जहां खुशी का इजहार किया वहीं लोगों ने आतिशबाजी भी की।
नगर रामपुरा को सीमा विस्तार के लिए शासन द्वारा हरी झंडी मिलते ही लोगों ने खुशी जाहिर की है। अब आदर्श नगर पंचायत में और भी विकास के द्वार खुलने की भी उम्मीदें बढ़ गई हैं। पहली बार रामपुरा को वर्ष 1977 में नगर पंचायत का दर्जा दिया गया था। तब लोग नगर पंचायत को भी गांव पंचायत की ही नजर से देखते थे। ज्यों ज्यों समय बीतता गया विकास की मांग बढ़ती गई। तब से अब तक कई चेयरमैन बने लेकिन किसी ने सीमा विस्तार की ओर कोई ध्यान नही दिया। वर्ष 2020 के आखिरी में नगर पंचायत को सीमा विस्तार की खबर हमेशा याद रहेगी।
अभी तक था नगर पंचायत के अधीनस्थ का दायरा बहुत कम
अभी तक नगर पंचायत रामपुरा की सीमा नगर के चारो ओर बहुत कम जगह तक ही था। ज्यादा से ज्यादा 5 या 6 वर्ग किमी तक ही रहा होगा। जिसके कारण विकास कार्य भी करवाने में भी अड़चने आती थीं। क्योंकि नगर के थोड़ा बाहर भी कुछ कार्य करने की सोचते तो कोई न कोई अड़ंगा आड़े आ ही जाता था। अभी तक सीमा थी कुछ इस तरह :
रामपुरा में थाने के पास तक, उधर होली मोड़ तक तथा निनावली मोड़ तक तथा हवेली के नीचे तक ही सीमा तय थी।इस कारण विशेष विकास कार्य नही हो पा रहे थे। नए सीमा विस्तार से बढ़ा दायरा
जहां नगर पंचायत सिर्फ नगर तक ही सीमित थी। आज उसका दायरा काफी बढ़ गया है। चेयरमैन शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पूर्व दिशा में नहर कोठी तक, पश्चिम दिशा में भैरव मंदिर तक, उत्तर दिशा में भीकमपुरा तक तथा दक्षिण दिशा में रामदत्त द्विवेदी महाविद्यालय के आगे तक दायरा बढ़ जाएगा। यानी अब नगर पंचायत का दायरा तकरीबन 15 वर्ग किमी की सीमा तक बढ़ सकेगा। इस दौरान अरुण गुप्ता, ब्रजेश कठिल, अंकुर मिश्रा, नरेंद्र कुमार, जितेंद्र सिंह, राहुल, दिनेश कुमार, बॉबी, बालकराम मौजूद रहे।