किशोरी बालिका समृद्धि योजना का देखा लाइव प्रसारण
जागरण संवाददाता उरई महिलाओं के विकास एवं उनके स्वास्थ्य संवर्धन के लिए गुरुवार को मुख्यम
जागरण संवाददाता, उरई : महिलाओं के विकास एवं उनके स्वास्थ्य संवर्धन के लिए गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने किशोरी बालिका समृद्ध योजना की शुरुआत की। इसका सीधा प्रसारण टाउनहाल स्थित सभागार में देखा गया। सांसद विधायक के साथ ही अधिकारी भी उपस्थित थे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सीएम द्वारा मानदेय बढ़ाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की।
मुख्यमंत्री द्वारा योजना का शुभारंभ करने का लाइव प्रसारण दिखाने की व्यवस्था एक दिन पूर्व ही कर ली गई थी। गुरुवार को सुबह दस बजे ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका व एएनएम टाउनहाल सभागार में एकत्र हो गए थे। ठीक 11 बजे मुख्यमंत्री ने योजना शुभारंभ किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सरकार महिला सशक्तीकरण के लिए पूरे प्रयास कर रही है। बालिका समृद्धि योजना के माध्यम से महिलाओं को सुविधाएं दी जाएंगी। कोई भी बालिका कुपोषण का शिकार न होने पाए इसके लिए सरकार ने प्रबंध किए हैं। अधिकारी हर पात्र को योजना का लाभ दें। सीएम ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं का बढ़ा हुआ मानदेय दिए जाने की घोषणा की तो तालियां बजने लगीं। सांसद भानु प्रताप वर्मा, विधायक गौरीशंकर वर्मा, पालिकाध्यक्ष अनिल बहुगुणा, ईओ संजय कुमार, आरआई राकेश कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र ¨सह आदि मौजूद रहे।