विवाह में जाने को लेकर पति ने ही की थी पत्नी की हत्या
संवाद सहयोगी कोंच कस्बा नदीगांव में बीते दिनों झाड़ियों में मिले महिला के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। महिला की हत्या में आरोपित उसके पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 29 अप्रैल को नदीगांव के जंगल में झाड़ियों के बीच 35 वर्षीय महिला सरिता वर्मा का शव पुलिस ने बरामद किया था।
संवाद सहयोगी, कोंच : कस्बा नदीगांव में बीते दिनों झाड़ियों में मिले महिला के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। महिला की हत्या में आरोपित उसके पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
29 अप्रैल को नदीगांव के जंगल में झाड़ियों के बीच 35 वर्षीय महिला सरिता वर्मा का शव पुलिस ने बरामद किया था। मृतका के पिता ग्राम भेंपता निवासी भूप नारायण ने पुत्री की हत्या का मुकदमा पंजीकृत कराते हुए मृतका के पति मनोज कुमार निवासी नदीगांव को आरोपित किया था। शनिवार को पुलिस ने आरोपित पति को हत्या का दोषी बताते हुए जेल भेज दिया। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि सरिता का विवाह 15 वर्ष पूर्व मनोज कुमार से हुआ था। पति पत्नी में आए दिन आपसी विवाद भी होता रहता था। बीती 28 अप्रैल को पति पत्नी में फिर विवाद हुआ विवाद का कारण कस्बा दबोह में रिस्तेदार मुकेश का विवाह था। जो 30 अप्रैल को होना था। पति मनोज विवाह में शामिल होने की जिद कर रहा था और मृतका विवाह में जाना नहीं चाहती थी। वह पति से भी कह रही थी कि वह भी न जाए। इसी बात को लेकर झगड़ा हो गया रात को जब सरिता चारपाई पर लेटी थी तब आरोपित मनोज ने उसके सिर पर चारपाई की पाटी मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। बाद में वह उसके शव को मारुति वैन में डालकर ले गया और जंगल में झाड़ियों के बीच छिपा आया। मृतका के 4 पुत्रियां भी हैं जिन्होंने संपूर्ण घटना की जानकारी पुलिस को बताई है।