गुलजार होंगे होटल-रेस्टोरेंट, लोगों को मिलेगा रोजगार
जागरण संवाददाता उरई सरकार ने लॉकडाउन को तीस जून तक के लिए बढ़ा दिया है। साथ ही कई पाबंदियां भी हटाई हैं। आठ जून से होटल रेस्टोरेंट खोले जाने के सरकार के फैसले से संचालक उत्साहित हैं। उन्होंने प्रतिष्ठान खोलने की तैयारी भी शुरू कर दी है। - होटल की बिल्डिग को पूरी तरह से सेनिटाइज किया जाएगा। कर्मचारियों को मास्क व हाथों में ग्लब्ज पहनना अनिवार्य होगा। कैलाश प्रजापति होटल संचालक - तीन महीने के बाद रेस्टोरेंट खोला जाएगा। इसके लिए तैयारी करनी पड़ेगी। पूरी तरह से साफ सफाई की जाएगी। सरकार ने जो गाइड लाइन निर्धारित की है उसका पालन किया जाएगा। गोविद सिंह यादव रेस्टोरेंट संचालक
जागरण संवाददाता, उरई : सरकार ने लॉकडाउन को 30 जून तक के लिए बढ़ा दिया है। साथ ही कई पाबंदियां भी हटाई हैं। आठ जून से होटल, रेस्टोरेंट खोले जाने के सरकार के फैसले से संचालक उत्साहित हैं। उन्होंने प्रतिष्ठान खोलने की तैयारी भी शुरू कर दी है। इनका मानना है कि व्यापार भी धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने लगेगा साथ ही जो कर्मचारी तीन महीने से घर बैठे हैं उनको फिर से रोजगार मिल जाएगा लेकिन संचालन के दौरान सरकार की गाइड लाइन का कड़ाई से पालन किया जाएगा। थोड़ी सी असावधानी से मामला बिगड़ सकता है।
-------------------------------------
- होटल की बिल्डिग को पूरी तरह से सैनिटाइज किया जाएगा। होटल खुलने के बाद जो लोग ठहरने के लिए आएंगे उनको सैनिटाइज कराने के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। कर्मचारियों को मास्क व हाथों में ग्लब्स पहनना अनिवार्य होगा। सरकार के आदेश का हम स्वगत करते हैं।
- कैलाश प्रजापति होटल संचालक
- तीन महीने के बाद रेस्टोरेंट खोला जाएगा। इसके लिए तैयारी करनी पड़ेगी। पूरी तरह से साफ सफाई की जाएगी। सरकार ने जो गाइड लाइन निर्धारित की है उसका पालन किया जाएगा। सरकार ने रोजगार से जुड़े पहलू पर विशेष ध्यान देकर बेहतर कार्य किया है। जो कर्मचारी होटल में काम करते थे उनसे भी संपर्क किया गया है और कई लोग रोजगार मिलने को लेकर प्रसन्न हैं।
- गोविद सिंह यादव रेस्टोरेंट संचालक
- तीन महीने से कारोबार बंद है। अब रेस्टोरेंट खोलने का अवसर मिला है। इससे उम्मीद है कि धीरे-धीरे व्यवस्था पटरी पर आ जाएगी। जो कर्मचारी बाहर के थे उनसे संपर्क किया जा रहा है ताकि व्यवसाय को सुचारू रूप से संचालित किया जा सके। इस बात का विशेष ध्यान रखा जाएगा कि सरकार ने जो नियम तय किए हैं उनका पूरा पालन हो।
- विकास कटियार रेस्टोरेंट संचालक
- लॉकडाउन के पहले जो बुकिग मिली थी वह कैंसिल हो गई थीं। लोगों ने कार्यक्रमों की की तिथियां आगे बढ़ा ली हैं। अब सरकार ने आठ जून से ढील देने का निर्णय लिया है। इससे काफी राहत मिल जाएगी। विवाह घर को संचालित करने की तैयारी की जा रही है। सरकार की गाइड लाइन का पालन किया जाएगा। सबसे बड़ी बात यह है कि सरकार से इस फैसले से कई लोगों को रोजगार मिल जाएगा।
- महेंद्र दीक्षित विवाह घर संचालक