गणपति की भव्य आरती में उमड़ा जन सैलाब
संवाद सहयोगी, कालपी : मुंबई की तर्ज पर नगर के श्याम पैलेस सांस्कृतिक मंडल व दादा-दादी क्लब द्वार
संवाद सहयोगी, कालपी : मुंबई की तर्ज पर नगर के श्याम पैलेस सांस्कृतिक मंडल व दादा-दादी क्लब द्वारा आयोजित तृतीय गणेशोत्सव में लोगों की भारी भीड़ जुट रही है। संध्या आरती में मां वनखंडी देवी शक्तिपीठ के महंत जमुनादास व राजनैतिक व प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया। प्रथम पूज्य भगवान गजानन का आर्शीवाद प्राप्त किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
बुंदेलखंड के प्रवेश द्वार कालपी धाम में गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी तृतीय पांच दिवसीय गणेशोत्सव में सिद्ध गुफा सत्संग मंडल के कुलदीप नारायण शुक्ला, अर¨वद शुक्ला, शरद शुक्ला, विदित शुक्ला, वेदांत आदि द्वारा भजन कीर्तन के अलावा संगीतमयी आरती ने उपस्थिति श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। शाम को मां वनखंडी देवी शक्तिपीठ के महंत जमुनादास महाराज, विधायक नरेंद्र ¨सह जादौन, पूर्व विधायक डा. अरुण मेहरोत्रा, छोटे ¨सह सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने भी आरती में भाग लिया। इस दौरान श्रद्वालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला तथा गणपति बप्पा मौरया, मंगल मूर्ति मौरया के जयकारों से नगर गूंजता रहा। अलौकिक छटा देख भक्त भाव विभोर हुए
नगर के मुहल्ला रामचबूतरा के रामबाग के सुंदर पंडाल के विराट ¨सहासन में विराजे देवाधि देव भगवान श्री गणेश जी के अदभुत श्रृंगार व दरबार की अलौकिक छटा को देख भक्त भाव विभोर होकर नतमस्तक हो जाते हैं। प्रात:काल से ही बप्पा के पूजन आरती का सिलसिला देर रात तक अनवरत चलता है। कार्यक्रम की व्यवस्था में सहयोगी भक्तों का त्याग भी कम कर नहीं है। बउआ खन्ना, संदीप यादव, ज्ञानू तिवारी, जीवन, सुनील खन्ना, किशन गोयल, ध्रुव गोयल, अंकुर मिश्रा, राजेश खन्ना सहित कई लोग सहयोग कर रहे हैं।